जलदाय मंत्री बोले, पैसे मांगे तो उसके जूत जमाओ, ऐसा क्यों बोले कन्हैया लाल चौधरी
टोंक (रवि सैनी) : भजनलाल सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि ‘जो चोरवाड़ा करता है, पैसे मांगता है उसके जूत जमाओ।’ कन्हैया लाल चौधरी का यह बयान का वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, जलदाय मंत्री ने यह बयान उस समय दिया। जब मालपुरा में शहरी सेवा शिविर के दौरान उनके पास पट्टे बनाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत आई। यह शिकायत सुनकर कन्हैया लाल चौधरी नाराज हो गए और उन्होंने ऐसे लोगों को जूते मारने की बात कर डाली।
यह भी पढ़ें : इंजीनियरों की करामात! धर्मशाला की बिल्डिंग को जैक से किया 3 फीट ऊंचा
जो भी पैसे मांगे उसको जमा कर जूत मारो
जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मालपुरा में जनसुनवाई के लिए गए हुए थे। इस बीच शहरी सेवा शिविर को लेकर उनके पास शिकायत आई। इसमें लोगों ने बताया कि पट्टे बनाने के लिए लोगों से पैसे मांगी जा रहे हैं। यह सुनकर कन्हैया लाल चौधरी नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि ऐसे चोरवाड़े को बंद करो, जो लोग पैसा मांगे, उन्हें जमा कर जूत लगाओ। कन्हैया लाल चौधरी के बयान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। मंत्री का यह बयान पट्टे दिलाने के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले लोगों के खिलाफ था।
यह भी पढ़ें : नमक के अपशिष्ट से कृषि उत्पाद का निर्माण! कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का बड़ा खुलासा
पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा
कन्हैया लाल चौधरी के इस बयान को लेकर टोंक में मीडिया ने सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई ऐसे लोग थे, जो फर्जीवाड़ी करते और लोगों के पट्टे बनाने के नाम पर उनसे पैसे लेते थे। उन्होंने कहा कि मालपुरा नगर पालिका में जब जनसुनवाई की तो शिविर में इस तरह की शिकायत आई। इसलिए उन्होंने यह बयान दिया। वह इस बयान के जरिए चोरों को इनडायरेक्ट तौर पर चेतावनी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शिविर के लिए किसी भी व्यक्ति को एक पैसा देने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें : चिकित्सा मंत्री के पैर पड़ रोने लगी महिला नर्स! फिर मंत्री ने यह दिया जवाब
इंजीनियरों की करामात! धर्मशाला की बिल्डिंग को जैक से किया 3 फीट ऊंचा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






