सांसद CP जोशी का ‘पुराना थप्पड़ कांड’ का वीडियो क्यों वायरल! नरेश मीणा के समर्थकों ने उठाई बड़ी मांग

सांसद CP जोशी का ‘पुराना थप्पड़ कांड’ का वीडियो क्यों वायरल! नरेश मीणा के समर्थकों ने उठाई बड़ी मांग
Spread the love

जयपुर : टोंक जिले के समरावता गांव में उपचुनाव के दौरान हिंसा और एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में नरेश मीणा को आखिर जमानत नहीं मिल पाई। इससे सियासी हलचल है। इस बीच सोशल मीडिया पर थप्पड़ कांड का एक वीडियो और काफी सुर्खियों में है, जो चित्तौड़गढ़ के बीजेपी सांसद और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से जुड़ा हुआ है। हालांकि, यह वीडियो 2022 का हैं, लेकिन यह वीडियो नरेश मीणा के मुद्दे से जोड़कर फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फिर से शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर नरेश मीणा के समर्थक सांसद के व्यवहार को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा को बड़ा झटका! क्या अब जेल में ही बीतेगा जन्मदिन, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में

आखिर क्या है, सांसद के थप्पड़ कांड के वीडियो का मामला

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह वीडियो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2022 का बताया गया। जिसमें चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी प्रतापगढ़ के जिला अफीम खंड कार्यालय में एक कर्मचारी को सबके सामने थप्पड़ जड़ देते हैं। यह घटना नवंबर 2022 की है। सांसद सीपी जोशी के समक्ष यह शिकायत आई कि कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी अफीम के पट्टे देने के बदले अवैध वसूली करते हैं। इस शिकायत पर सांसद नारकोटिक्स विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों और किसानों के सामने ही कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़ें : रोड़वेज बस के आगे लेट गए छात्र! फिर पुलिस ने कपड़ों सहित खींच कर हटाया, सड़क पर लगा जाम

कर्मचारी को सबके सामने मार दिया थप्पड़

इस दौरान वहां संविदा पर कार्यरत एक कर्मचारी भंवर सिंह को सवाल किया कि एक पट्टे के कितने पैसे लेते हो? इस पर कर्मचारी ने हड़बड़ाहट में 5000 लेने की बात कही। यह सुनते ही सांसद आग बबूला हो गए। उन्होंने सबके सामने उस कर्मचारियों को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना उस समय काफी वायरल हुई, लेकिन फिर से नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज होने के बाद इस वीडियो को फिर से वायरल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : स्कूल बस में लगी भीषण आग! एक दर्जन बच्चों में मची चीख पुकार, जानिए फिर

सीपी जोशी थप्पड़ कांड

सांसद को लेकर नरेश के समर्थक फिर से कर रहे हैं ट्रोल

बीजेपी सांसद सीपी जोशी के थप्पड़ मारने का यह वीडियो हालांकि काफी पुराना है, लेकिन इस मामले को अब नरेश मीणा से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके चलते सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए नरेश के समर्थक सांसद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि हो या आम नागरिक कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। अगर किसी जनप्रतिनिधि ने सरकारी कर्मचारी पर हाथ उठाया है, तो यह गलत है। नरेश मीणा के समर्थक मांग उठा रहे हैं कि नरेश मीणा के थप्पड़ कांड में गिरफ्तारी हुई है, तो इस मामले में कार्रवाई का क्या पैमाना होना चाहिए? बता दें कि नरेश मीणा ने देवली उनियारा विधानसभा के उपचुनाव के दौरान वहां एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद वहां जमकर हिंसा हुई।

यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा SDM पर बरसे! मंच से कहा, अपनी औकात में रहें, Video वायरल

नरेश मीणा को बड़ा झटका! क्या अब जेल में ही बीतेगा जन्मदिन, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,