नरेश मीणा का आंदोलन टला! टीना डाबी का फार्मूला सक्सेस, जानिए क्या

✍️ मनीष बागड़ी/रवि सैनी
जयपुर/टोंक : दबंग नेता नरेश मीणा (Naresh Meena) ने सोमवार को टोंक में पेयजल संकट को लेकर हुंकार भरी। हालांकि टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी (IAS Tina Dabi) की प्रशासनिक कुशलता एक बार फिर नजर आई। उन्होंने नरेश मीणा से बातचीत कर उन्हें संतुष्ट किया। इसके चलते नरेश मीणा ने सोमवार से शुरू किए जाने वाले धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। नरेश ने प्रशासन से बातचीत की और 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस बीच पेयजल संकट को लेकर मांगे नहीं मानी गई, तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। इस दौरान नरेश मीणा के सोमवार को प्रस्तावित जिला कलेक्टर से वार्ता और आंदोलन को लेकर दिनभर प्रशासनिक हड़कंप मचा रहा। कलेक्ट्रेट परिसर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे।
यह भी पढ़ें : 1 रुपए के विवाद पर छात्र से बर्बरता! हनुमानगढ में हैरान करने वाली घटना

नरेश मीणा ने प्रशासन 7 दिन का दिया अल्टीमेटम
दबंग नेता और भगत सिंह सेना सुप्रीमो नरेश मीणा ने देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में गहराएं पेयजल संकट को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके चलते सोमवार को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के चलते नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कलेक्टर टीना डाबी से आधे घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के गांव में व्याप्त पेयजल संकट समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने उन्हें आश्वासन देते हुए समझाइश की। इसके बाद नरेश मीणा ने मीडिया से वार्ता की। इसमें उन्होंने आंदोलन को फिलहाल 7 दिन के लिए स्थगित करने की घोषणा की। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो 7 दिन बाद फिर से आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन की करतूत! दूल्हे को लूट लिया, अब मारने की धमकी
मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा
मीडिया से बातचीत के दौरान नरेश मीणा ने बताया कि उनकी टोंक जिला कलेक्टर और IAS टीना डाबी से करीब आधे घंटे तक पेयजल संकट समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इसमें टोंक कलेक्टर का सकारात्मक रूख रहा। नरेश ने आगे कहा कि यदि समस्या का हल नहीं निकला, तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सभी पेयजल के अधिकारियों को बुलाकर बातचीत की। कलेक्टर ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट समाप्त किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के लिए हेडपंप भी लगवाए जाएंगे। नरेश मीणा ने बताया कि टोंक कलेक्टर ने कहा कि इन सभी समस्याओं को नोट करके 7 दिन के भीतर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस पर यदि इन सात दिनों में समस्याओं का हल नहीं हुआ, तो फिर से वह आंदोलन की शुरुआत करेंगे। नरेश ने बताया कि इस दौरान ईआरसीपी, गलवा बांध समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें : बदमाशों की धमकी! काट कर फेंक देंगे, धौलपुर पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली वारदात
पांच पुलिस थानों का जाब्ता रहा तैनात
इधर, नरेश मीणा के टोंक जिला कलेक्ट्रेट आने के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी बन गया। इस दौरान डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में पांच पुलिस थानों का जप्ता मौके पर तैनात रहा। साथ ही बैरिकेड्स लगाए गए, जब तक नरेश मीणा टोंक कलेक्टर परिसर में रहे, तब तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट और चौकन्ने रहे।
यह भी पढ़ें : अजमेर दरगाह शरीफ में हड़कंप! देग में युवक कूद गया, फिर पैसे लूटे
आईएएस टीना डाबी ने फिर साबित कर दी अपनी कुशलता
प्रदेश की सबसे चर्चित आईएएस और टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने एक बार फिर अपनी प्रशासनिक कुशलता को साबित कर दिया हैं। उन्होंने नरेश मीणा से बातचीत कर उन्हें संतुष्ट किया और इस होने वाले आंदोलन को फिलहाल टाल दिया है। इधर, नरेश मीणा पेयजल संकट को लेकर धरना प्रदर्शन करने का पूरा मन बना कर आए थे। यह बात उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भी कहीं। बता दें कि विधानसभा के उप चुनाव के दौरान वर्ष 2024 में नरेश मीणा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में खड़े हुए थे, जहां वोटिंग के दिन समरावता गांव के ग्रामीणों की मांग को लेकर मतदान का बहिकार किया। इस दौरान नरेश मीणा ने तत्कालीन टोंक कलेक्टर और आईएएस सौम्या झा को मौके पर आने के लिए मांग की थी, लेकिन उस समय कलेक्टर मौके पर नहीं आई। इससे जमकर बवाल और हिंसा हुई।
यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में फायरिंग! बूंदी में पुलिस की तस्करों से मुठभेड, जानिए फिर
टीना डाबी के बाद चिन्मयी गोपाल छाई! टोंक पूर्व कलेक्टर का बाड़मेर में बड़ा एक्शन

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



