बीसलपुर बांध में तो और घट गया 1 सेमी पानी, बांध भरने पर अब लोगों को संशय

बीसलपुर बांध में तो और घट गया 1 सेमी पानी, बांध भरने पर अब लोगों को संशय
Spread the love

जयपुर/टोंक : राजधानी जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध के लिए इन दिनों चिंताजनक खबर सामने आ रही है। प्रदेश में मानसून का दौर इस समय रुका हुआ है। ऐसी स्थिति में बीसलपुर बांध अभी भी करीब डेढ़ मीटर के करीब खाली है। बीसलपुर कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार तीन दिनों में बीसलपुर बांध में जलस्तर बढ़ने की जगह और घट गया है। सोमवार सुबह बांध के जलस्तर में एक सेंटीमीटर पानी की गिरावट दर्ज की गई है। इधर, अगस्त का महीना भी अब समाप्त होने को है। इसमें इस बार बीसलपुर बांध भरेगा या नहीं? लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला

तीन दिनों में बांध में घट गया 1 सेमी पानी

बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया सहित पूरे प्रदेश में मानसून का दौर थमा हुआ है। बीसलपुर बांध में पानी की नगण्य आवक हो रही है। ऐसी स्थिति को देखकर लग रहा है कि यह बांध इस बार कैसे भरेगा और अगर बांध नहीं भरा तो लोगों के लिए संकट खड़ा होगा। बीसलपुर कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार गत शुक्रवार को बांध का जलस्तर सुबह 6 बजे 314.06 आरएल मीटर था। जिसमें लगातार शनिवार और रविवार को बांध के जल स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इस बीच सोमवार सुबह चिंताजनक खबर सामने आई, जब एक सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई, यानी सोमवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.05 आरएल मीटर दर्ज किया गया। वहीं त्रिवेणी पुलिया पर बनास नदी का गेज 2.40 मीटर से घटकर अब 2.30 मीटर रह गया है। यह आंकड़ा अब चिंता व्यक्त कर रहा है।

यह भी पढ़ें : अलवर में छात्राओं के साथ बांध में नहाते दिखे प्रिंसिपल, वीडियो वायरल तो मदन दिलावर ने किया सस्पेंड

एक सेंटीमीटर पानी क्यों कम हुआ, समझिए

बीसलपुर बांध से एक सेंटीमीटर पानी कम होने के पीछे प्रतिदिन यहां से होने वाली पानी की सप्लाई है। बीसलपुर बांध से प्रतिदिन जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों को पेयजल के लिए पानी सप्लाई किया जाता है, जो करीब 900 से 1000 MLD यानी मिलियन लीटर प्रति दिन है। हर रोज होने वाली इस पानी की निकासी के कारण बंद का जलस्तर डेढ़ से 2 सेंटीमीटर कम होता है। लिहाजा अभी मानसून निष्क्रिय होने के कारण बांध में पानी की तेजी से आवक नहीं हो रही है। वहीं प्रतिदिन पर जल निकासी के कारण अब यह आंकड़ा घटता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस बार बांध भरने में संशय

बीसलपुर बांध के वर्तमान जलस्तर, मानसून और अगस्त माह के बिताते समय को देखकर अब बांध के भरने पर संशय होने लगा है, क्योंकि इस बार मानसून भी काफी कमजोर है। सामान्य से भी कम वर्षा बताई गई है। इसमें अब यह तय माना जा रहा है कि शायद इस बार बीसलपुर बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर का आंकड़ा नहीं प्राप्त कर पाएगा। अब तक के इतिहास में बीसलपुर बांध आठ बार पूरा भरा है। इनमें अधिकांश अगस्त महीने में भरा है, लेकिन इस साल के आंकड़ों को देखकर यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि इस बार बांध का भरना काफी मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, तबेले में चलने वाली स्कूल का नया भवन 1 सितंबर से बनेगा, आशुतोष रांका ने दिया धन्यवाद

डोटासरा ने बेटे के RAS इंटरव्यू में सिलेक्शन का पूरा राज बताया, अजमेर में विरोधियों को दिया करारा जवाब

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author