कोटा में ट्रेफिक पुलिसकर्मी की दबंगई, बेल्ट निकालकर युवक को पीटने दौड़ा, भद्दी गालियां भी दी

कोटा में ट्रेफिक पुलिसकर्मी की दबंगई, बेल्ट निकालकर युवक को पीटने दौड़ा, भद्दी गालियां भी दी
Spread the love

कोटा : राजस्थान के कोटा में ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में एक युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। यह विवाद बाइक छोड़ने को लेकर सामने आया है। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस कर्मी और युवक मॉडिफाइड बुलेट को छोड़ने को लेकर झगड़ पड़े। इस बीच आक्रोशित होकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपनी बेल्ट निकालकर युवक को मारने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। यहीं नहीं पुलिसकर्मी भद्दी गालियां भी देता हुआ नजर आ रहा है। इधर, वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी की दबंगई को लेकर सवाल उठाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 20 रुपए के कचोरी से लगा 20 लाख का फ़टका, जयपुर में व्यापारी के साथ हैरान भरी लूट की वारदात

बेल्ट निकालकर मारने के लिए दौड़ा ट्रैफिक पुलिस कर्मी

सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह कोटा में बीती देर रात का है, जहां ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में एक बुलेट गाड़ी को छोड़ने पर विवाद हो गया। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में ट्रैफिक पुलिस कर्मी अभिषेक चौधरी और युवक जितेश केवट हैं। हालांकि द पॉलिटिकल टाइम्स इस वीडियो को लेकर स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, यह विवाद एक मोडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल को लेकर सामने आया है, जिसे दो दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया था। बाद में युवक ने कोर्ट की चालान प्रक्रिया पूरी कर रसीद भी कटवाली। ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर आरोप है कि उसने बाइक छोड़ने से मना कर दिया और दबगंई दिखाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपना बेल्ट खोलकर युवक को पीटने के लिए दौड़ता हुआ दिखाई दिया। हालांकि उसके साथियों ने पुलिसकर्मी को रोक लिया।

यह भी पढ़ें : खरगे के विरोध में उतरी BJP, पत्रकारों पर क्यों निकाली भड़ास? क्या सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है!

पुलिसकर्मी भद्दी गालियां देते हुए नजर आया

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लेकर अब लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी अपनी दबंगई दिखाते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी बेल्ट निकाल कर गुस्से में युवक को पीटने के लिए दौड़ता है और युवक को बद्दी गालियां देता हुआ भी सामने आ रहा है। युवक का आरोप है कि मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए पूरी प्रक्रिया किए जाने के बाद भी पुलिसकर्मी उसके मोटरसाइकिल नहीं छोड़ रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर शराब पीने का आरोप भी सामने आया है।

✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author