टोंक में मिलावट का खेल, खाद्य विभाग ने पकड़ी नकली मावे की बड़ी खेंप, व्यापारियों में हड़कंप

टोंक में मिलावट का खेल, खाद्य विभाग ने पकड़ी नकली मावे की बड़ी खेंप, व्यापारियों में हड़कंप
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में खाद्य विभाग ने बीती रात नकली मावे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान खाद्य विभाग में 200 किलो नकली मावा पकड़ा है। यह मावा दुकानों पर सप्लाई किया जा रहा था। इसके जरिए मिठाइयों में प्रयोग कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाता। यह मावा अजमेर से सप्लाई होकर टोंक आया। इधर, नकली मावा का मामला सामने आते ही जिले भर में हड़कंप पर मच गया। दीपावली के त्योहार पर नकली मावा की खबर लोगों को चिंता में डाल दिया हैं।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के घर पर सुबह सुबह पुलिस की दबिश, पुलिस और नरेश के पिता के बीच हुई जमकर बहस

अजमेर से आया 200 किलो नकली मावा पकड़ा

दीपावली का त्यौहार नजदीक है। इसके चलते नकली मावा की सप्लाई का काम भी जोरों पर है। नकली मावे के जरिए दुकानदार लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। इस संबंध में खाद्य विभाग की टीम ने मिले इनपुट के आधार पर टोंक शहर के घंटाघर में बड़ी कार्रवाई की, जहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने 200 किलो नकली मावा पकड़ा, जो अजमेर से लाया गया था और दुकानों में सप्लाई किया जाना था। इस दौरान विभाग की टीम ने मावे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इधर, खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का विवादित बयान, प्रमोद जैन भाया की पत्नी को कह दिया ‘छम्मक छल्लो’, वन विभाग को भी कहा आग लगा दूंगा

मावे की 4 गांठ से हुई सप्लाई

इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि अजमेर से यह मावा सप्लाई होकर इन्हें 4 कपड़ों के बीच गांठ में लाया गया। जब विभाग को इसकी सूचना मिली तो इस मावे को सीज कर दिया गया है। इनमें एक मावा मथुरा मिष्ठान की दुकान का होने की बात सामने आ रही है। जबकि अन्य गांठ टोंक में किसके यहां सप्लाई होनी थी, अभी तक इसका पता नहीं लग पाया है। विभाग मामले की जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें : निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का विवादित VIDEO, जूते मारने की कही बात, जानिए किसे

बस स्टैंड से विभाग की टीम ने किया पीछा

इस दौरान जब खाद्य विभाग को नकली मावा आने की सूचना मिली, तो टीम अलर्ट हो गई। मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम बस स्टैंड पहुंच गई, जहां बस नंबर के आधार पर उसकी रेकी की। इस दौरान उन्होंने मामले पर नजर रखी। मावे की चार गांठों को ऑटो के जरिए सप्लाई किया जा रहा था। इस बीच विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दीपावली के इस सीजन में लोग मावे की मिठाइयों से परहेज करें, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़ें : फिर विवादों में जयपुर की मंजू लता मीणा! दिल्ली कांग्रेस रैली में PM मोदी को लेकर लगाए विवादित नारे

मावे की मिठाई से करें परहेज

प्रदेश में हर बार दीपावली का पर्व नजदीक आने के साथ ही मिठाइयों की मांग बढ़ती है। इसको लेकर नकली मावे का प्रचलन तेज हो जाता है। नकली मावा के जरिए मिष्ठान व्यापारी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे में खाद्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की है कि इस सीजन में लोग मावे की मिठाई से परहेज करें, कम से कम मावे की मिठाई का प्रयोग करें। इसके अलावा घर-घर में बनने वाली शुद्ध मिठाइयों को ज्यादा इस्तेमाल करें। विभाग ने निर्देश दिए की आमजन उन्हीं दुकानों से ही मिठाइयां खरीदे, जहां से ग्राहकों की पैठ विश्वास माना जाता है।

✍️ मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस के कॉस्टेबल तेजपाल का जांबाज कारनामा, जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author