टोंक जेल में नरेश मीणा की तबीयत अचानक खराब, ICU में शिफ्ट किया, समर्थक हुए चिंतित

टोंक जेल में नरेश मीणा की तबीयत अचानक खराब, ICU में शिफ्ट किया, समर्थक हुए चिंतित
Spread the love

टोंक : समरावता मामले को लेकर टोंक जेल में बंद नरेश मीणा की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द होने की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें सहादत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इधर, नरेश मीणा की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही नरेश के समर्थकों में चिंता की लहर फैल गई है। वहीं नरेश मीणा के समर्थकों ने इस घटना पर विरोध जताते भी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे ने पूर्व मंत्री राजपाल सिंह से मांगा राखी का ‘अनूठा गिफ्ट’, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में

नरेश मीणा की अचानक तबीयत खराब

टोंक जेल में गत 6 अगस्त से बंद नरेश मीणा को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें टोंक सहादत अस्पताल में भर्ती करवाय गया, जहां बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान उनकी ईसीजी रिपोर्ट तो नॉर्मल आई, लेकिन उनके ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। फिलहाल नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सक पूरी नजर रख रहे हैं। वहीं नरेश के समर्थकों की मांग है कि उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएं, इसके लिए अगर उन्हें जयपुर भी रैफर करना आवश्यक हो तो जल्द भेजा जाएं।

यह भी पढ़ें : विधायक रविन्द्र भाटी ने दिव्यांग बहन से बंधवाई राखी, नजारा देख भावुक हो गए लोग

नरेश की तबीयत बिगड़ने से समर्थक हुए चिंतित

इधर, नरेश मीणा की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर जैसे ही उनके समर्थकों तक फैली, उनमें चिंता का माहौल हो गया है। समर्थकों की भीड़ अस्पताल की तरफ जुटने लगी है। समर्थक जेल प्रशासन पर नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसके लेकर बीते दिनों पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी नरेश मीणा से टोंक जेल में मुलाकात की थी, जहां मीडिया में उन्होंने नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की थी। ऐसे में समर्थकों का कहना है कि इसके बाद भी जेल प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य पर कोई ध्यान नहीं दिया। समर्थकों का आरोप है कि नरेश को सीने में दर्द की शिकायत 8 दिनों से हो रही थी।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर सड़क पर उतरा हजारों ग्रामीणों का ‘सैलाब’, धौलपुर में टाइगर रिजर्व के विरोध में बड़ा प्रदर्शन

परिजनों को नहीं मिलने दिया जा रहा हैं

इधर, नरेश मीणा की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी चिंतित हो गए। नरेश मीणा इस समय कड़ी सुरक्षा में हैं। इस कारण उन्हें किसी से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। नरेश मीणा के मीडिया प्रभारी राकेश बैंसला का आरोप है कि उनकी लगातार 7-8 दिनों से तबीयत खराब चल रही थी, लेकिन शिकायत के बावजूद भी जेल प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। जबकि पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी मीडिया में इस विषय पर चिंता व्यक्त कर जेल प्रशासन को सावचेत किया था। उनका आरोप है कि नरेश की इस हालत पर परिजनों तक को भी उनसे नहीं मिलने दिया जा रहा हैं।

लेखक – मनीष बागड़ी 

वसुंधरा राजे ने पूर्व मंत्री राजपाल सिंह से मांगा राखी का ‘अनूठा गिफ्ट’, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author