7 घंटे, 383 परिवाद! गजब कर दिया IAS टीना डाबी ने
✍️ मनीष बागड़ी/रवि सैनी
जयपुर/टोंक : राजस्थान के टोंक में चर्चित आईएएस टीना डाबी ने गुरुवार को एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है, जनसुनवाई को लेकर उन्होंने 7 घंटे में गजब कर डाला। उन्होंने अपनी कुर्सी पर बिना ब्रेक लिए लोगों की समस्याएं सुनी। यहीं नहीं 7 घंटे के भीतर टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने रिकाॅर्ड तोड़ 383 परिवादों की सुनवाई कर डाली, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान देवली विधायक राजेंद्र गुर्जर भी मौजूद थे। बता दें कि टोंक में जब से टीना डाबी कलेक्टर के तौर पर आई है, तब से जिले के लोगों की टोंक कलेक्टर से काफी आशा बढ़ गई है। इसके चलते फरियादी कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ पड़ते है।
यह भी पढ़ें : अमित शाह बॉर्डर पर जाएंगे! सरकार अलर्ट, जानिए क्या बड़ा होने वाला है
7 घंटे और 383 परिवाद, गजब कर दिया टीना डाबी ने
जिला कलेक्टर परिसर में गुरुवार को मेगा जनसुनवाई शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर को लेकर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्हें लगा कि उनकी समस्या का टोंक कलेक्टर टीना डाबी जरूर हल निकालेगी। इस आश में सुबह से लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कलेक्टर टीना डाबी शिविर में 7 घंटे तक कुर्सी पर बैठी और एक-एक फरियादी की बात सुनी। साथ ही अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। उनके साथ देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर भी मौजूद थे। आश्चर्य की बात यह है कि 7 घंटे के इस समय में बिना ब्रेक लिए टीना डाबी ने 383 प्रकरणों की सुनवाई की।
यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी! 20 हजार की रिश्वत के साथ 2 जने गिरफ्तार
फरियादियों को फोन कर बुलाया था
बताया जा रहा है कि इस मेगा शिविर मेें ऐसी कई फरियादी थे, जिनके परिवाद काफी समय से लंबित चल रहे थे। इसको देखते हुए कलेक्टर टीना डाबी ने उन फरियादियों को फोन करवा कर इस शिविर में बुलवाया। उनकी बात सुनी और अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान काफी समय से अपनी समस्याओं के कारण परेशान लोगों के चेहरे खिले नजर आए। उन्होंने टोंक कलेक्टर की जमकर तारीफ की। शिविर में फरियादियों को परेशानी नहीं हो, उसके लिए छाया, पानी और कूलर आदि की व्यवस्था की गई। जिससे लोग गर्मी में भी बिना किसी परेशानी के शिविर में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : विकराल आग से सनसनी! फिर थाना प्रभारी ने खुद बुझाई आग
अप्रैल में भी 7 घंटे तक की थी सुनवाई
बता दें कि इससे पहले भी टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने 16 अप्रैल को 7 घंटे की मैराथन जनसुनवाई की। इस दौरान जनसुनवाई शिविर में 196 परिवाद सामने आए। इनमें कलेक्टर ने 180 से अधिक मामलों का निस्तारण किया। वह भी 7 घंटे तक लगातार बिना ब्रेक लिए। उनकी यह सुनवाई राजस्थान के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा में रही। इसको लेकर दावा भी किया गया कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इतने लंबे समय तक बिना ब्रेक लिए जनसुनवाई करने का यह संभवत पहला मामला है।
IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






