जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार, कड़ी सुरक्षा के बीच बेटे ने दी मुखाग्नि
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर के बाड़ी उपखंड क्षेत्र में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व दस्यु जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार किया गया। दो दिन पहले अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई हत्या के बाद आज उनका शव पैतृक गांव भवूतीपुरा पहुंचा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद तीनों भाइयों को पुलिस कस्टडी में अलग-अलग जेलों से लाया गया। पूरे गांव और श्मशान घाट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध जाने से पहले सावधान! कही पैंथर न कर दे अटैक
पैतृक गांव में जगन गुर्जर के शव का अंतिम संस्कार
इस दौरान अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या के बाद पूर्व दस्यु जगन गुर्जर का शव धौलपुर के बाड़ी उपखंड क्षेत्र स्थित पैतृक गांव भवूतीपुरा पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जगन गुर्जर के भाई पान सिंह, लाल सिंह और पप्पू गुर्जर को पुलिस कस्टडी में अलग-अलग जेलों से धौलपुर लाया गया। सुरक्षा कारणों से तीनों को सीधे श्मशान घाट ले जाया गया, जहां पहले से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल का सब्र दे गया जवाब! गुस्साए कृषि मंत्री हाई मीटिंग छोड़ निकले
जगन गुर्जर के पुत्र ने दी मुखाग्नि
इस दौरान श्मशान घाट पर पुलिस सुरक्षा के बीच जगन गुर्जर के पुत्र आशाराम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई। अंतिम संस्कार में गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अंतिम संस्कार के बाद जगन गुर्जर के बेटे आशाराम ने जेल प्रशासन पर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें : गहलोत ट्रक चलाकर निकल जाए… यमुना जल समझौते पर मदन राठौड़ क्या बोल गए

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






