सवाई माधोपुर में ASP ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला, आत्महत्या के लिए कूदने लगी तो सिपाहियों ने ऐसे बचाया, देखिए Live Video

सवाई माधोपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से शनिवार शाम एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई। जिसने पुलिस प्रशासन में खलबली मचा दी। एक महिला पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर एडिशनल एसपी ऑफिस की छत पर चली गई और नीचे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी। सूचना पर वहां हडकम्प मच गया। काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच दो पुलिसकर्मी ऑफिस की छत पर चुपके से चढ़े और मौका पाकर अचानक महिला को पकड़ कर नीचे उतार लिया। इसके बाद जाकर पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : टोंक पुलिस के जवानों के साथ भीषण हादसा, भीलवाड़ा में दो स्कॉर्पियो की भिड़ंत, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे
पुलिस से नाराज होकर छत पर चढ़ गई महिला
जानकारी के अनुसार मुकलेश मीणा, जिसका 3 साल पहले जयपुर निवासी कुलदीप मीणा के साथ प्रेम विवाह हुआ। विवाह के बाद पीड़िता का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा। इस पर उसने जयपुर में भी मामला दर्ज कराया। इसके बाद अपने पीहर गंगापुर सिटी में भी पति और उसकी परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नाराज होकर वह एडिशनल एसपी की ऑफिस की छत पर चली गई और छत से कूद कर आत्महत्या का प्रयास करने लगी।
यह भी पढ़ें : ACB में कौन है ‘महिला सुपर DG’? जो सब पर हुकुम चलाती हैं, गहलोत के एक बयान से सियासत में मचा हड़कंप
महिला को छत पर देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूले
इस दौराल जब पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित महिला अचानक एडिशनल ऑफिस की छत के ऊपर पहुंच गई, जहां वह चिल्लाती हुई नीचे कूद कर आत्म हत्या करने की बात करने लगी। इस पर पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। इस बीच मौका पाकर दो सिपाही पीछे से एसपी ऑफिस की छत पर पहुंच गए। पीड़ित महिला को नीचे खड़ी पुलिस और लोग बातों में उलझा रहे थे। इस पर छत पर चुपके से चढ़े दोनों सिपाहियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और नीचे उतार कर ले आए।
यह भी पढ़ें : देवली में साइबर ठगी का नया तरीका! मोबाइल अपडेट होते ही युवक के बैंक खाते से उड़ गए 84 हजार रुपए
एडीएम ने पीड़िता के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए
ठधर, महिला के एडिशनल एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने के प्रयास की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हडकम्प मच गया। इस दौरान गंगापुर सिटी के एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर ने पीड़ित महिला को अपने ऑफिस बुलाया, जहां उससे बातचीत कर मामले की जानकारी। इस दौरान उन्होंने महिला को समझा बुझाकर भेजा कर कोतवाली पुलिस थाने भेजा, जहां उसकी शिकायत पर कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें : कोटा के शिक्षा विभाग में अनोखा मामला, महिला शिक्षक बनी रूद्र जाट, सरकार ने दी लिंग परिवर्तन की मंजूरी
पुलिस की मशक्कत के यह चर्चित मामले
बता दें कि इस तरह की घटनाएं राजस्थान में पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। इनमें मार्च 2026 में जयपुर में एक महिला अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज होकर 100 फीट ऊंची लंबी पानी की टंकी पर चढ़ गई, जहां उसने आत्महत्या की धमकी दी। बाद में 6 घंटे के समझाइश के बाद उसे पुलिस ने नीचे उतारा। इसी तरह सितंबर 2025 में कोटा में एक नाबालिग युवक व युवती पुलिस की जीप की छत पर चढ़ गए, जहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बांरा में भी सितंबर 2025 में एक 17 साल की लड़की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर इसलिए चढ़ गई कि उसे लहंगा चोली चाहिए था। बाद में पुलिस ने ड्रेस मंगवा कर उसे नीचे उतारा। भरतपुर में अप्रैल 2026 में प्रेम विवाह की जिद में एक युुवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। धौलपुर में एक युवती मई 2026 में मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वह अपने प्रेमी डॉक्टर से शादी करने की मांग करने लगी। जिसे भी पुलिस ने मशक्कत कर नीचे उतारा।
यह भी पढ़ें : 2.77 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर भी नहीं आए काम! पवन साहू की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









