Rajasthan Politics : अब यह किसने चला दिया कि ‘भजनलाल हटाओ राजस्थान बचाओ’ सोशल मीडिया ट्रेंड से किस पर भड़की गई BJP
जयपुर: राजस्थान में इन दिनों सियासत के रण में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर सियासी टेंपरेचर का लेवल हाई हो रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच तीखी बयान बाजी से सियासी गलियारों में हलचल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक सियासी स्टंट सामने आया है। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटेग ‘भजनलाल को हटाओ, राजस्थान बचाओ‘ जमकर ट्रेंड हो गया। इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर काफी संख्या में पोस्टें भी सामने आई है। इस ट्रेंड के बाद अब बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं। बीजेपी का आरोप है कि कि यह हैशटेग कांग्रेस के इशारे पर हो रहा है, क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इधर, बीजेपी ने इसके जवाब में भी ‘भजनलाल है तो भरोसा है‘ हैशटेेग चलाया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह हैशटेग नहीं आमजन की आवाज है।
बीती रात सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया ट्रेंड ने पकड़ा जोर
दरअसल, बीती रात 9 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्रेंडिंग टॉपिक ने सियासत में खलबली मचा दी। इस दौरान ‘भजनलाल हटाओ, राजस्थान बचाओ‘ जो काफी ट्रेंड होने लगा। इस पोस्ट पर सुबह साढे़ बजे तक 375 K पोस्ट हो चुकी है। इसके साथ एक और हैशटेग भी वायरल हुआ। इसमें भी ‘भजनलाल इस्तीफा दो‘ एक्स पर दिखाई दिया। इधर, सोशल मीडिया पर सीएम भजनलाल के खिलाफ ट्रेंड होते ही कांग्रेस ने इस मुद्दे को भूनाना शुरू कर दिया है। वहीं, इस पर बीजेपी भी अलर्ट होकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रही है।

यह हैशटेग नहीं आम जनता की आवाज है: स्वर्णिम चतुर्वेदी
सोशल मीडिया पर सीएम भजनलाल के खिलाफ हैशटेग ट्रेंड के बाद अब कांग्रेस इसे मुद्दा बनाते हुए भाजपा को घेर रही है। इसको लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स‘ ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी से बात की। इसमें उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया ट्रेंड आम जनता की आवाज हैं। आम जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी हैं। आज प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा हैं। इसी कारण अब जनता मुहिम चलाकर अपनी आवाज उठा रही हैं।
जनता सीएम भजनलाल के साथ, यह एक पेड ट्रेंड है: भारद्वाज
इधर, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस कही भी नहीं है, कांग्रेस का कोई धरातल नहीं है। पिछले उपचुनाव में 7 में से 5 सीटें जीताकर जनता ने बीजेपी और भजनलाल सरकार पर अपना भरोसा दिखाकर जवाब दे दिया है। हाल ही में हुए पंचायत राज चुनाव में भी 35 में से बीजेपी को 27 जगह पर चुनाव जीता कर जनता ने जवाब दिया है। जनता बीजेपी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है, इसलिए केवल इस तरह के लोगों को भ्रमित करने के लिए पेड़ सोशल मीडिया ट्रेंड चलवा रही है, जिनका कोई अस्तित्व नहीं है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






