Sachin Pilot : बीजेपी तो कांग्रेस से डरती है, सचिन पायलट ने बीजेपी के किस डर को लेकर कही यह बात?

Sachin Pilot : बीजेपी तो कांग्रेस से डरती है, सचिन पायलट ने बीजेपी के किस डर को लेकर कही यह बात?
Spread the love

मनीष बागड़ी/ रवि सैनी

टोंक : कांग्रेस के दिग्गज नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट गुरुवार को मोदी और भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी धर्म और मजहब की राजनीति करती है। उन्होंने भाजपा पर चुनावी चंदे का गलत इस्तेमाल करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी हार के डर से जानबूझकर पंचायत राज और नगरीय निकाय चुनावों को टाल रही हैं।

बीजेपी को सता रहा है हार का डर: पायलट

दरअसल, टोंक विधायक सचिन पायलट अपने एक दिवसीय दौरे के तहत टोंक में गुरुवार को आए, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर इन चुनावों को टाल रही हंै, क्योंकि बीजेपी को डर है कि अगर चुनाव हुए तो कांग्रेस को भारी मतों से जीत मिलेगी। आम जनता अपने वोटो के माध्यम से बीजेपी के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करेंगी। इस दौरान पायलट ने कहा कि 6 महीने के भीतर चुनाव कराना संवैधानिक अधिकार है, लेकिन परिसीमन पूरा होने के बावजूद भी सरकार चुनाव कराने से बच रही है, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।

चुनावी चंदे का गलत इस्तेमाल कर रही है बीजेपी

मीडिया से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने बीजेपी पर जमकर सियासी हमलेे किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव चंदे का गलत इस्तेमाल करती है, यहीं नहीं देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी बीजेपी ने दबाव बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि हमेशा से बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर रहा है। बीजेपी सदैव मुद्दे भटकाने का काम करती है। यह ही नहीं बीजेपी केवल धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।

सचिन पायलट का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

टोंक विधायक सचिन पायलट गुरुवार को जयपुर से टोंक के लिए आते समय जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शिव शक्ति बरखंडी होटल पर टोंक जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पायलट का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सचिन पायलट ने धन्ना तलाई में डेढ़ करोड रुपए की लागत से निर्मित वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा के पास सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author