20 रुपए के कचोरी से लगा 20 लाख का फ़टका, जयपुर में व्यापारी के साथ हैरान भरी लूट की वारदात

20 रुपए के कचोरी से लगा 20 लाख का फ़टका, जयपुर में व्यापारी के साथ हैरान भरी लूट की वारदात
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक व्यापारी को कचोरी खाना महंगा पड़ गया। उसकी ₹20 की कचोरी 20 लाख रुपए का नुकसान कर गई। दिनदहाड़े कचोरी खाते समय एक व्यापारी का रुपए भरा बैग पलक झपकते ही दो शातिर बदमाश उड़ा कर ले गए। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। इधर, घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

यह भी पढ़ें : खरगे के विरोध में उतरी BJP, पत्रकारों पर क्यों निकाली भड़ास? क्या सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है!

पल भर में रुपयों का बैग ले उड़े

हैरान कर देने वाली यह वारदात राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके से सामने आई, जहां व्यापारी चंपालाल जो कलेक्शन एजेंट के तौर पर कार्य करता है। वह रुपयो से भरा हुआ बैग लेकर लौट रहा था। इस बीच वह एक गली में अपनी स्कूटी खड़ी कर कचोरी खा रहा था। उस समय रुपयो का बेग स्कूटी के आगे पायदान पर रखा हुआ था। घटना को लेकर सामने आए वीडियो में एक स्कूटी पर सवार दो नकाब पहने हुए शातिर बदमाश उसके समीप रुके और पीछे बैठे हुए एक युवक ने व्यापारी का रुपयो का बैग उड़ा लिया। इसे देखते ही व्यापारी के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर में महिला सीआई कलावती चौधरी की दबंगई सुर्खियों में, सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर

कुछ ही देर में ओझल हो गए बदमाश

इस दौरान व्यापारी चिल्लाता हुआ पैदल उनका पीछा करने लगा। वहीं कुछ आसपास के लोग भी स्कूटी सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन देखते ही देखते बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इस बीच पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटाया, तो यह घटना सामने आई। इधर पुलिस घटना की और भी सीसीटीवी खोजने में लगी हुई है। हालांकि, नकाबपोश और हेलमेट पहने होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

राजधानी में बढ़ रही है घटनाएं

बता दें कि राजधानी जयपुर में इस तरह झपट्टा मारकर लूट की लगातार वारदाते सामने आ रही है। इसको लेकर बदमाश तरीका बदल बदल कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शातिर बदमाश ज्यादातर व्यस्ततम इलाकों में व्यापारियों को निशाना बनाते है। इससे पहले भी स्कूटी और बाइक की डिक्की से रुपयो का बैग गायब होने की घटनाएं सामने आई है। इसको लेकर सामने आया है कि बदमाश उन लोगों की पहले से रेकी कर लेते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है। वह वारदात को अंजाम देते हैं। इसी तरह व्यापारियों की दुकानों में घुसकर आंख में मिर्च झोंकना जैसी घटनाएं भी सामने आई है।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author