‘बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो थाने के चक्कर काटोगे’, टीकाराम जूली ने वीडियो शेयर कर बताई BJP की गुंडागर्दी

‘बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो थाने के चक्कर काटोगे’, टीकाराम जूली ने वीडियो शेयर कर बताई BJP की गुंडागर्दी
Spread the love

जयपुर/सवाईमाधोपुर : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के कई सियासी दावपेंच देखने को मिल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाई माधोपुर जिले का एक वीडियो शेयर कर बीजेपी पर तीखा हमला किया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा अपनी हार से बौखलाई हुई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बामनवास की प्रधान शशिकला मीणा ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को धमकाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में अगर मतदान नहीं किया, तो थाने के चक्कर काटोगे। जूली ने इसे बीजेपी की बौखलाहट और गुंडागर्दी बताया।

यह भी पढ़ें : 500-500 के नोटों की गड्डियों में लाखों रुपए, टोंक में पुलिस का ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा

बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं दिया, तो थानों के चक्कर काटोगे

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि बामनवास के प्रधान शशि कला मीणा चुनावी आमसभा में भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी की मौजूदगी में लोगों को धमका रही हैं। जिसमें शशि कला लोगों को धमकी दे रही है कि भाजपा के पक्ष में अगर मतदान नहीं किया, तो थाने के चक्कर काटोगे। अगर आपने बीजेपी का चेयरमेन नहीं बिठाया, तो आप खुद अपना नुकसान करोगे। फिर हमारी तरफ तो देखने की जरूरत भी नहीं है।

यह भी पढ़ें : ‘राजस्थान सरकार बोल रहा हूं, परमिशन दीजिए’, कोराना काल में डोटासरा ने ऐसे जाट समाज के युवाओं की जिद पूरी की

जूली ने बीजेपी की बताई गुंडागर्दी

जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि बीजेपी का सत्ता के संरक्षण में खुली राजनीतिक गुंडागर्दी है। उन्होंने आगे लिखा कि इस नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में चूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकारी तंत्र को अपनी पार्टी का हथियार बना रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए लिखा कि आयोग बीजेपी की कठपुतली बन गया है, जो केवल मुकदर्शक बन गया हैं।

यह भी पढ़ें : ‘बड़े नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग जल्द करूंगा वायरल’, आरोपी मोहित का दावा, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारपीट विवाद

बीजेपी में चुनाव की हार को लेकर है बौखलाहट

इस दौरान टीकाराम जूूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की हार की बौखलाहट देखने को मिल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के नेता जिन पुलिस थानों का डर दिखाकर वोट मांग रहे हैं। एक दिन जनता ऐसी अहंकारी सत्ता को अपने वोटो की ताकत से नीचे उतार देगी। राजस्थान की जनता इस चुनाव में तानाशाही, सत्ता के दुरुपयोग और बीजेपी की धमकियों का हिसाब दिया ब्याज सहित लेगी।

लेखक : मनीष बागड़ी

500-500 के नोटों की गड्डियों में लाखों रुपए, टोंक में पुलिस का ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author