Bisalpur Dam : लोगों का इंतजार हुआ समाप्त, फिर मुस्कराया बीसलपुर बांध, जानिए इस बार कौनसा रिकाॅर्ड टूूटा बांध का

Bisalpur Dam : लोगों का इंतजार हुआ समाप्त, फिर मुस्कराया बीसलपुर बांध, जानिए इस बार कौनसा रिकाॅर्ड टूूटा बांध का
Spread the love

टोंक : राजधानी जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध को लेकर गुरुवार शाम आखिर इंतजार समाप्त हुआ। इस दौरान बीसलपुर बांध के गेट नंबर 10 को खोलकर बनास नदी में पानी छोड़ा गया। इस गेट को करीब 1 मीटर खोला गया। जिसके माध्यम से 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक कम होने के चलते बांध का केवल एक ही गेट खोला गया। बांध के इतिहास में यह पहला मौका है, जब जुलाई के महीने में गेट खोले गए हैं, अब तक अगस्त माह में ही गेट खोलने का रिकॉर्ड रहा हैं।

टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बटन दबाकर गेट खोला

बीसलपुर बांध के गेट खोले जाने को लेकर तीन दिनों से काफी हलचल मची हुई थी। इस बीच गुरुवार शाम लोगों का यह इंतजार भी समाप्त हुआ। इस दौरान टोंक कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बांध के कंट्रोल रूम में विधिवत पूजा अर्चना के बाद बटन दबाकर गेट नंबर 10 खोलकर बांध से बनास नदी में पानी की निकासी की गई। इस दौरान देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, टोंक एसपी राजेश कुमार मीणा, टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चैहान, देवली एसडीएम रुबीना अंसार, देवली डीएसपी राम सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

आठवीं बार भरा बीसलपुर बांध

जयपुर, टोंक, अजमेर, ब्यावर समेत कई जिलों की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध इस बार आठवीं बार पूरा भरा है। बांध के इतिहास में यह पहला मौका है, जब बंाध के गेट जुलाई महीने में खोले गए हैं। हालांकि बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में अब पानी की आवक कमजोर है। इस दौरान बीसलपुर बांध 2004 में पहली बार भरा। इसके बाद बीसलपुर बांध ने 2006, 2014, 2016, 2019, 2022, 2024 और आठवीं बार 2025 को पूर्ण भराव क्षमता हासिल की है।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author