Rajasthan : प्रेमिका ने शादी से मना किया तो युवक ने कर दिया खौफनाक कांड, घटना जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके
दीपू वर्मा
करौली : राजस्थान के करौली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक सिरफिरे आशिक ने शादी से मना करने पर अपनी प्रेमिका की निर्मम में हत्या कर दी। इसके बाद उसने बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। इस वारदात से पहले उसने ईयर फोन की लीड से प्रेमिका का गला घोंट दिया। यह वारदात चार दिन पहले की। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी से इनकार किया तो हत्या कर दी
हैरान कर देने वाली यह घटना करौली जिले के टोड़ा भीम इलाके से सामने आई है, जहां आरोपी खेमचंद मीणा एक युवती से प्रेम करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने भाग कर शादी करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इससे खफा हुए युवक ने गुस्से में आकर ईयर फोन के तार से युवती का गला दबा दिया। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने एक बड़े पत्थर से सिर कुचल कर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह वारदात चार दिन पहले की है। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी खेमचंद को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती को अकेले पाकर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती के साथ भाग कर शादी करना चाहता था। इसको लेकर वह उस पर दबाव बना रहा था। घटना के दिन जब युवती की मां खेत पर काम के ली गई थी, तब वह वापस युवती के घर पहुंचा, जहां उसने फिर से उसे भाग कर शादी करने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो वह इसे खफा हो गया। इसके बाद रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। वारदात करने के बाद आरोपीय खेमचंद मीना मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने दौसा जिले से गिरफ्तार किया है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






