रेल मंत्री के पिता की श्रद्धांजली सभा में खास लोगों के बीच यह हैरान भरा नजारा, देखकर कायल हो जाएगे, कहेंगे ‘रेल मंत्री हो तो ऐसे‘

रेल मंत्री के पिता की श्रद्धांजली सभा में खास लोगों के बीच यह हैरान भरा नजारा, देखकर कायल हो जाएगे, कहेंगे ‘रेल मंत्री हो तो ऐसे‘
Spread the love

गिरीश दाधीच/मनीष बागड़ी

जोधपुर/जयपुर : देश के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपनी लो प्रोफाइल और सीधे सहज स्वभाव के कारण जाने जाते हैं। इसको लेकर रेल मंत्री के पिता के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिसको लेकर सियासत में काफी चर्चा हो रही है। श्रद्धांजलि सभा में देश और प्रदेश के भाजपा के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस बीच श्रद्धांजलि सभा में खास लोगों के बीच एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई। इसने लोगों के दिल को आकर्षित कर दिया। दरअसल, मंत्री अश्विनी वैष्णव जिस महकमे के मंत्री हैं। उसके जोधपुर रेलवे स्टेशन के कुली जैसे कर्मचारी भी बेहिचक श्रद्धांजलि सभा में पहुंच गए और उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। खास लोगों के बीच यह नजारा अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों है। इसको लेकर लोग रेल रेल मंत्री की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

रेल मंत्री के पिता को खास लोगों के बीच श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुली

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउलाल वैष्णव का गत मंगलवार को निधन हो गया था। इसकी गुरुवार को जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र के महावीर कॉम्प्लेक्स में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में देश और प्रदेश के कैबिनेट स्तर के मंत्री और बीजेपी के कई बड़े-बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया, लेकिन खास लोगों की श्रद्धांजलि सभा में उस समय हैरान भरी तस्वीर सामने आई, जब जोधपुर रेलवे स्टेशन के कुली भी बेहिचक वहां पहुंचे और उन्होंने रेल मंत्री के पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस तस्वीर को लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है कि देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कितने सहज है कि रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाले कुली भी उन्हें अपना समझकर बिना किसी झिझक के श्रद्धा सुमन अर्पित करने गए हैं। यह रेल मंत्री के सहज स्वभाव का ही उदाहरण हैं।

श्रद्धांजली सभा में पहुंचे कई केंद्रीय और प्रदेश के मंत्री

इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक सतीश पूनिया सहित शहर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author