खेत में निकली खाटू श्याम की मूर्ति! श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानिए कहां

खेत में निकली खाटू श्याम की मूर्ति! श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, जानिए कहां
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर के राजाखेड़ा क्षेत्र में बाबा खाटू श्याम के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वहां एक खेत में मूर्ति मिली है। जिसको लेकर लोगों का दावा है कि यह खाटू श्याम की है। यह सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली तो लोग मूर्ति को देखने के लिए उमड़ गए। लोगों का मानना है कि यह बाबा खाटू श्याम की मूर्ति जैसी है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह स्थान अब श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है।

यह भी पढ़ें : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भड़के! फर्जी फोटो भेजते हो मुझे, जमकर क्लास लगाई

खेत में खाटू श्याम जैसी मूर्ति निकली

हैरान कर देने वाला यह मामला धौलपुर के राजाखेड़ा उपखंड क्षेत्र से आया है, जहां लोगों की आस्था उमड़ पड़ी। राजाखेड़ा के मछरिया गांव में एक किसान की खेत की खुदाई का काम चल रहा था। इस बीच जमीन की कुछ गहराई में एक प्रतिमा दिखाई दी, जो सफेद रंग के पत्थर की है, जो करीब दो से ढाई फीट ऊंची है। यह प्रतिमा जमीन में लेटी हुई अवस्था में मिली। इस प्रतिमा को देखकर किसान चौक गया और उसने आसपास के लोगों को बुलाकर बताया। किसान के खेत में पेड़ लगे हुए थे, जिन्हें हटाने के दौरान यह प्रतिमा पेड़ों की जड़ों के पास निकली।

यह भी पढ़ें : व्यापारी के ब्लाइंड मर्डर में दोस्त निकला कातिल! होश उड़ा देगी यह क्राइम स्टोरी

लोगों का दवा खाटू श्याम की प्रतिमा है यह

किसान की सूचना पर आसपास के लोग प्रतिमा को देखने पहुंचे, जो बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा की तरह ही दिखाई दे रही थी। मूर्ति को देखकर लोगों ने दावा किया कि यह खाटू श्याम की मूर्ति प्रतीत हो रही है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लोगों की श्रद्धा को देखकर अब वहां भीड़ उमड़ने लगी है। मूर्ति को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग इस जगह पर पहुंचकर अब पूजा अर्चना करने लगे हैं। साथ ही चढ़ावा भी भेंट करने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : नमक के अपशिष्ट से कृषि उत्पाद का निर्माण! कृषि मंत्री किरोड़ी लाल का बड़ा खुलासा

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भड़के! फर्जी फोटो भेजते हो मुझे, जमकर क्लास लगाई

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!