डांस से लोगों को जागरूक! यह कैसी युवक की अनोखी मुहिम

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में एक युवक ने भ्रष्टाचार और व्यवस्थाओं को लेकर अनोखी मुहिम चलाई है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर गया युवक डांस के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। दरअसल, धौलपुर में गंदगी का आलम हर जगह दिखाई दे रहा है। लोग इससे बुरी तरह परेशान है। इसे देखकर ही युवक विपिन महामना ने डांस के जरिए लोगों को जागरूक करने की यह अनूठी मुहिम चलाई है।
खबर का वीडियो देखने के फेसबुक लिंक पर देखिए👇
https://www.facebook.com/share/v/1EityPdccb/
यह भी पढ़ें : सांपों की अठखेलियां! जिसे देखकर लोग दंग रह गए, वीडियो वायरल
डांस के जरिए लोगों का खींच रहा है ध्यान
धौलपुर जिले में युवक विपिन महामना की यह अनोखी पहल लोगों के आकर्षण का केंद्र है। दरअसल, धौलपुर नगर परिषद की निष्क्रियता की चलते लोग परेशान है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। अव्यवस्थाओं से भरी पड़ी है। इसको लेकर कई बार शिकायतें की गई, लेकिन नगर परिषद की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मामले में युवक विपिन महामना ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। वह फिल्मी गानों के बीच डांस के जरिए लोगों को जागरुक कर रहा है।
यह भी पढ़ें : बस में सभी यात्री बिना टिकिट! जानिए कैसे किया कंडक्टर ने यह कारनामा
विपिन का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा
खास बात यह युवक विपिन महामना के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इनमें अधिकतर वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस गोविंदा की फिल्मों के गानों पर है, जहां एक वीडियो में सड़कों पर भरे पानी के बीच विपिन डांस करता हुआ लोगों को जागरूक कर रहा है। विपिन धौलपुर के पुरानी छावनी गांव का रहने वाला है, जो इससे पहले भी कई बार सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता संबंधी वीडियो बनाकर चर्चा में रहता है। धौलपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश व्याप्त है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद धौलपुर नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक की दहाड़! दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









