जनाना अस्पताल में कर्मचारी के मजे! पर्ची काउंटर पर चल रही थी मूवी

जनाना अस्पताल में कर्मचारी के मजे! पर्ची काउंटर पर चल रही थी मूवी
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक के जनाना अस्पताल से एक हैरान कर देने वाले तस्वीर सामने आई है। अस्पताल प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, अस्पताल के पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारी लोगों के लिए पर्चियां काटने की जगह कंप्यूटर पर मूवी देखते नजर आए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक युवक ने बनाया है। जिसने जनाना अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। हालांकि, इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन युवक दावा कर रहा है कि यह वीडियो टोंक के जनाना अस्पताल का है।

 

यह भी पढ़ें : लाभार्थियों को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक! जानिए CM भजनलाल किन्हें देंगे सौगात

पर्ची काउंटर पर मूवी देख थे कर्मचारी

प्रदेश में राजकीय अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के कई मामले सामने आते हैं। इस बीच यह मामला टोंक जनाना अस्पताल का है, जो काफी चौंकाने वाला है। जिसमें एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक दावा कर रहा है कि यह वीडियो जनाना अस्पताल का है, जिसमें वह घूम कर दिखता है कि पर्ची काउंटर पर कर्मचारी कंप्यूटर पर मूवी देखते हुए नजर आ रहे हैं। जिस समय युवक ने यह वीडियो बनाया उस समय कंप्यूटर पर मूवी का एक गाना चल रहा था।

यह भी पढ़ें : खूंखार पैंथर का हमला! फिर पैंथर से मुकाबला कर युवकों ने यूं बचाई जान

क्या मूवी देखने आते हैं कर्मचारी?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने राज्य सरकार के दावों की पोल खोल दी है। वीडियो में युवक कहता है कि जनाना अस्पताल का यह हाल है कि जब भी यहां पर्ची कटवाने जाते हैं तो यह कर्मचारी रहते हैं कि अभी स्टाफ नहीं है, लेकिन इन्हें मूवी देखने का जरूर टाइम है। इसमें अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन कर्मचारियों की मॉनिटरिंग नहीं होती है, यह कर्मचारी क्या काम करते हैं और कितना करते हैं? इनको देखने वाला कोई नहीं है? आमजन जहां इलाज के लिए चक्कर काटता रहता है। वही यह कर्मचारी अस्पताल में काम करने की जगह मूवी देखते-देखते हैं। इसके अलावा अस्पताल में जगह-जगह गंदगी के आलम हैं। कर्मचारी ड्रेस कोड में भी नहीं रहते हैं। अब देखते हैं कि जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग इन कर्मचारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेता है।

यह भी पढ़ें : बेटा है या हैवान! बुजुर्ग को बर्बरता से पीटा और घसीटते हुए घर से निकाला

उसका तो मैं इलाज कर दूंगा! वन मंत्री संजय शर्मा फिर आए चर्चा में

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!