पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! आतंक मचाने वाले इनामी बदमाशों को बीहड़ से दबोचा

पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! आतंक मचाने वाले इनामी बदमाशों को बीहड़ से दबोचा
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिन दहाड़े तीन अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर आतंक फैलाने की घटना की थी। इसको लेकर दो इनामी आरोपियों को दबोच लिया है। धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है। बता दे कि बीते दिनों फायरिंग की घटना से पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो गए थे, लेकिन एसपी ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में फिर चिंकारा का शिकार! दो हिरणों की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने दो इनामी आरोपी पकड़े

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि गत 6 जुलाई को टीम अलग-अलग स्थान पर फायरिंग कर आतंक मचाने की घटना हुई इस मामले में पुलिस ने अभिषेक पुत्र रामकुमार, निवासी घड़ी जौनावद, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, सचिन पुत्र कमला ठाकुर, निवासी मनसुखपुरा, थाना मनसुखपुरा, जिला आगरा (उत्तर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। बदमाशों को धौलपुर पुलिस ने महज 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा ₹25-25 हजार का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें : मां-बाप पर हाथ उठाया, तो ठीक कर दूंगा, SDM के वीडियो ने दिल जीत लिया

पुलिस ने बीहड़ क्षेत्र से ढूंढ निकाला आरोपियों

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश की। इसी दौरान डीएसटी टीम को सूचना मिली कि दोनों आरोपी राजाखेड़ा क्षेत्र के अधियारी के बीहड़ों में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही राजाखेड़ा थाना पुलिस, डीएसटी, स्पेशल टीम और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से चारों ओर से घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे और करीब 15 से 20 फीट ऊंचे मिट्टी के टीले पर चढ़ गए।

यह भी पढ़ें : ‘रोटी नहीं मिले तो मेरे पास आ जाना’…सोशल मीडिया पर छा गए चौमूं SDM

जान पर खेलकर जवानों ने आरोपियों को पकड़ा

उन्होंने बताया कि आरोपी बचने के प्रयास में दोनों नीचे कूद गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान डीएसटी टीम के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह (331) और कांस्टेबल भागीरथ (277) की भूमिका सबसे अहम रही। दोनों जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का पीछा किया और उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। उनकी बहादुरी और त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों इनामी बदमाश पुलिस के शिकंजे में आ गए। इस दौरान पुलिस ने हथियार और बाइक बरामद गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर मासूम से हैवानियत की घटना पर वीडियो ने मचाई हलचल, जानिए वायरल वीडियो की हकीकत

राजस्थान में फिर चिंकारा का शिकार! दो हिरणों की बेरहमी से हत्या

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,