दो करोड़ की राष्ट्रीय लेवल की ठगी का खुलासा, टोंक में 11 ठग गिरफ्तार, 396 फर्जी सिम बरामद
टोंक : राजस्थान के टोंक में DST टीम ने रक्षा बंधन के मौके पर साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर के साइबर ठगी गिरोह को एक्सपोज कर करीब 2 करोड रुपए की ठगी का खुलासा किया। साथ ही 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 396 फर्जी सिम भी जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए है। पुलिस की यह कार्रवाई अलीगढ़ और टोंक क्षेत्र के साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर की गई।
यह भी पढ़ें : गोविंद डोटासरा अपनी औकात में रहे, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तीखी चेतावनी
2 करोड रुपए की ठगी का खुलासा
टोंक एसपी रोशन लाल मीणा के निर्देश पर DST टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई जिले के अलीगढ़ और टोंक क्षेत्र के साइबर अपराधियों के खिलाफ की गई। जिन्हें पुलिस ने ट्रेस किया था। इसके बाद दत्तवास थाना क्षेत्र से 11 अपराधियों को डिटेन कर लिया है। उनसे करीब 2 करोड रुपए की राष्ट्रीय स्तर की साइबर ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में खलबली मच गई है।
यह भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव के बीच बड़ी कार्रवाई, पुष्कर पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की
पुलिस ने कार्रवाई में यह बरामद किया
DST टीम की ओर से की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो बोलेरो कार, एक स्विफ्ट कार, 12 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया है। इसके अलावा साइबर अपराधियों से 37000 की नकद राशि और पांच एटीएम कार्ड भी जब्त किए है। आरोपियों से पूछताछ में 396 फर्जी सिम भी बरामद की गई है। जिनके माध्यम से आरोपी ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों को पकड़कर लगातार उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : 21 साल की सानिया खानम लड़ेगी चुनाव, चुनाव लड़ने के पीछे Gen Z प्रोटेस्ट को बताई बड़ी वजह
शातिर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी करने वाला यह गिरोह राष्ट्रीय स्तर पर कई वारदातों को को अंजाम दे चुका है। इसके लिए शातिर अपराधी फर्जी मोबाइल सिम का प्रयोग करते थे। पूछताछ में सामने आया कि गत 4 वर्षों से व्हाट्सएप इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर ठगी का नेटवर्क चल रहा था। DST ने बताया कि आरोपी आम लोगों को फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक और फर्जी फोनपे के जरिए अपने जाल में फंसाते थे। इसके अलावा कम समय में अधिक रकम देने का झांसा देते थे। इस गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल पर देशभर के विभिन्न स्थानों से 81 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : ससुराल पक्ष के लोगों ने रेलवे अधिकारी का किया किडनैप, 51 लाख रुपए मांगे, अजमेर पुलिस ने सकुशल छुड़ाया
पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया
साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने गिरोह के 11 सदस्यों को पकड़ा है। इनमें अंशुमान सिंह, नमो नारायण, सोनू, विजेंद्र, राहुल, महेश, मनीष, अरविंद, सौरभ, रोहित और रिंकेश सभी जाति मीणा निवासी पचाला थाना अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है।
लेखक – मनीष बागड़ी
गोविंद डोटासरा अपनी औकात में रहे, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तीखी चेतावनी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






