‘सरकार पर कैबिनेट मंत्री को ही भरोसा नहीं’! नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दावा
जयपुर : राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बीते दिनों पेपर लीक मामले उच्च स्तरीय जांच की मांग की। यह मुद्दा अब सियासत में गर्माहट पैदा कर रहा है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार को घेर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के अपने ही मंत्री को विश्वास नहीं है, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अलग जांच समिति बनाने की मांग की है। इससे स्पष्ट होता है कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को भी पेपर लीक मामले में जांच पर भरोसा नहीं है, इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
इस खबर का वीडियो इस X लिंक पर देख सकते है👇
https://x.com/i/status/2076216409810743547
सरकार के कैबिनेट मंत्री को ही जांच पर विश्वास नहीं
टीकाराम जूली ने इस मामले ने किरोड़ी लाल के पत्र को जोड़ते हुए भजन लाल सरकार को घेर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को ही सरकार की जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह खुद इस मामले में अलग जांच समिति बनाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र इसी बात को इंगित करता है। उन्होंने कहा कि जब कैबिनेट मंत्रियों को ही भरोसा नहीं है, तो ऐसे माहौल में मामले की निष्पक्ष जांच और पेपर लीक के असली दोषियों पर कार्रवाई होना संशय से प्रकट कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि पेपर लीक के दोषियों का बुलडोजर चलाती है, वहीं दूसरी ओर पेपर लीक के आरोपी के पिता के नाम करोड़ों रुपए की लीज आवंटित कर उसे मालामाल करती है। यह सरकार की मंशा पर सवाल उठाती है।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल और गोलमा देवी की फोटो के साथ पानी में डुबकी! युवक का वीडियो वायरल
किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को क्या लिखा था पत्र
बता दें कि 10 जुलाई को कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा। इस मामले में सियासत के पारे में हलचल मची हुई है। उन्होंने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 पेपर लीक के मुख्य आरोपी सुरेश ढ़ाका के आर्थिक नेटवर्क और उसके सहयोग योगी स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस पत्र में किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री से एक विशेष जांच कमेटी गठित कर जांच की मांग की है।
यह भी पढ़ें : गुर्जर समाज के कूच से खलबली! पूर्व डकैत जगन गुर्जर मामले में देर रात प्रशासन की वार्ता
20 करोड के खनन पट्टे को लेकर भी उठाया सवाल
उन्होंने लिखा कि इस पूरे पेपर लीक मामले के पीछे जो भी व्यक्ति है, उनके वित्तीय लेनदेन बैंक खातों और संपत्ति के बारे में भी पूरा खुलासा किया जाए। इसके अलावा सुरेश ढाका के पिता मांगीलाल और स्पर्धा चौधरी से गहन पूछताछ कर फरार मास्टरमाइंड सुरेश ढाका का पता लगाया जाए। पत्र में किरोड़ी लाल ने आरोपी सुरेश ढाका के पिता मांगीलाल को करीब 20 करोड रुपए का बड़ी खनन पट्टा आवंटित किए जाने पर भी बड़ा सवाल किया। साथ ही कहा कि इस मामले की भी जांच की जाए। आखिर उनके पास इतना बड़ा निवेश करने के लिए पैसा कहां से आया?
यह भी पढ़ें : पुलिस का भोकाल रूप! सिर मुंडवाकर फटे कपड़ों में निकाला जुलूस
ट्रांसफर के बाद तगड़ा झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






