आज शनिवार है, हनुमान जी का यह खास उपाय बदल देगा आपकी जिंदगी! दूर होंगे सभी संकट और बाधाएं

जयपुर : आज शनिवार है और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा का अधिक महत्व होता है। हनुमान जी संकट मोचन है, सभी विघ्नों और परेशानियों को हरने वाले है। इस दिन हनुमान जी की सेवा पूजा से कई अमंगलकारी विघ्नों से मुक्ति मिलती है और मन की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। साथ में हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा के लिए क्या करना चाहिए। कौनसा उपाय करने से जीवन के संकटों का हरण होता हैं। इस रिपोर्ट में जानिए़…..
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विरोध! पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी पर युवकों ने बोनट पर मारा, देखिए Video
शनिवार को पूजा से मिलते हैं यह फायदे
टोंक मनु ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य बाबूलाल शास्त्री के अनुसार शनिवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पीपल के पत्तों की माला पर भगवान श्री राम का नाम लिखकर चढ़ाई जाएं, तो विशेष फायदा मिलता है। इस उपाय से शनि की ढैया, साडेसाती और महादशा से राहत मिलती है। इस दिन पीपल के पेड़ पर भगवान शनि देव का वास माना जाता है और हनुमान जी की पूजा से शनि के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं।
यह भी पढ़ें : रवि पुष्यामृत नक्षत्र 1 नवंबर को, बनेगा मिनी धनतेरस का महासंयोग, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
संकट और बाधाओं से मिलती है मुक्ति
हनुमान जी को राम जी के नाम की पीपल पत्तों पर पहनाई गई माला के साथ पत्तों पर सिंदूर और चमेली के तेल से अगर राम-राम लिखा हो, तो वह हनुमान जी को और भी बेहद प्रिय होता है। इस उपाय से आकस्मिक संकट, शत्रुओं का भय, जीवन में आने वाली रुकावटें और व्यापार की बाधाएं समाप्त होती है। नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से सुरक्षा होती है। जीवन में खुशहाल बढ़ती है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के साथ हाथापाई की नौबत! लोगों ने विधायक से पूछा काम का हिसाब, देखिए Video
पीपल के पत्तों की माला का इस तरह करें प्रयोग
ज्योतिषाचार्य बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि शनिवार को किया गया यह उपाय बेहद लाभकारी होता है। इससे घर और मन की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके लिए पीपल के पत्ते बिल्कुल साफ बिना कटे-फटे होने चाहिए। आमतौर पर हनुमान जी को 11, 21 या फिर 108 पीपल के पत्तों की माला चढ़ाई जाती है। इन पर साफ चमकीले सिंदूर में थोड़ा सा चमेली का तेल मिलाकर एक डंडी के माध्यम से श्री राम या राम लिखें और शनिवार के दिन स्नान आदि करके हनुमान जी के मंदिर में जाकर यह माला उन्हें पहनाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा या संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें। ऐसा करने से उसे व्यक्ति के जीवन की बाधाएं संकट समाप्त होती है। साथ ही मन और घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
यह भी पढ़ें : 2.77 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर भी नहीं आए काम! पवन साहू की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









