रवि पुष्यामृत नक्षत्र 1 नवंबर को, बनेगा मिनी धनतेरस का महासंयोग, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

जयपुर : दीपावली का पर्व नजदीक है, इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बार 1 नवंबर को रवि पुष्यामृत महासंयोग बन रहा है, जो मिनी धनतेरस के तौर पर माना गया है। हर वर्ष दीपावली के समीप धनतेरस और रवि पुष्य नक्षत्र को लेकर लोगों में काफी उत्साह उमंग रहती है। इस नक्षत्र पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार यह महासंयोग 1 नवंबर रविवार को बन रहा है। जो बहुत ही शुभ और मंगलकारी है। इसको लेकर टोंक के मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने इस नक्षत्र का महत्व बताया हैं। साथ ही इसका शुभ मुहूर्त भी स्पष्ट किया है। इस रिपोर्ट में पूरी जानकारी समझिए…
यह भी पढ़ें : ‘जयपुर पुलिस से ज्यादा घटिया पुलिस राजस्थान में नही’, BJP विधायक गोपाल शर्मा का विवादित बयान
रवि पुष्यामृत महासंयोग का यह रहेगा मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य बाबूलाल शास्त्री के अनुसार 1 नवंबर को कार्तिक कृष्ण सप्तमी, भानु सप्तमी है। दोपहर 02ः52 बजे तक उपरांत अष्टमी अहोई अष्टमी का कालाष्टमी में शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस नक्षत्र का विशेष महत्व है। इस दिन 06ः41 पर सूर्य उदय होगा। सूर्याेदय से पूर्व नक्षत्रों का सम्राट पुष्य नक्षत्र का शुभारंभ सुबह 05ः39 से कर्क राशि में होगा। जिसमें आनंदादिक 28 युगों में श्री वत्स योग के साथ-साथ असाध्याय योग दोपहर 02ः39 तक उपरांत शुभ योग बनेगा। उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र 2 नवंबर सोमवार को सूर्याेदय से पूर्व 04ः20 तक रहेगा। इस दौरान पूरे दिन और रात रवि पुष्यामृत श्रेष्ठ महासंयोग अर्थात मिनी धनतेरस के रूप में मानी गई है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा को कोर्ट की बड़ी राहत, यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर मिला क्लीनचिट
इस दिन का यह रहेगा श्रेष्ठ चौघड़िया
बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि 1 नवम्बर रविवार को चर का चौघडिया सुबह 08ः03 से 09ः26 तक, लाभ अमृत का चौघडिय़ा सुबह 09ः26 से दिन में 12ः10 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11ः48 से 12ः33 बजे तक, शुभ का दिन में 01ः33 से 02ः55 बजे तक, शुभ अमृत का शाम 05ः41 से रात्रि 08ः56 बजे तक और चर का रात्रि 08ः56 से रात्रि 10ः33 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा।
यह भी पढ़ें : देवली में 62 साल के रिटायर्ड साइंटिस्ट के साथ कथित साजिश! दूसरी पत्नी समेत लोगों पर आरोप, जानिए कैसे हुआ खेला
इस महासंयोग में यह करना चाहिए
ज्योतिषचार्य बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि यह महासंयोग मिनी धनतेरस जैसा है। इसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। उन्होंने बताया कि इस महा संयोग में जमीन जायदाद, मकान, वाहन, वस्त्र, स्वर्ण आभूषण, बही खाता खरीदने, नए व्यापार एवं निवेश करने का यह श्रेष्ठ योग और मुहूर्त है। इसके अलावा इस संयोग में धार्मिक अनुष्ठान, जप, पूजा पाठ का भी विशेष महत्व है, जो इस समय ज्यादा शुभ और मंगलकारी होता है। उन्होंने बताया कि हालांकि इस अवधि में शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा अर्चना की जाए। इसके अलावा गाय को चारा, गुड़, चना की दाल खिलाएं। इसी तरह गरीबों को दान देने से लोगों को विशेष लाभ और आर्थिक स्थिति में वृद्धि प्राप्त होती है। कुल मिलाकर इस महासंयोग में विशेष शुभ फल की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें : नसरुद्दीन शाह ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सली’, सियासत में उबाल, अभिनेता पुनीत इस्सर ने पूछा क्यों हो दिमागी नक्सल
क्या है रवि पुष्य नक्षत्र का महत्व
बता दे कि हिंदू धर्म और शास्त्रों में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्र का सम्राट यानी राजा कहा जाता है लेकिन यह नक्षत्र अगर रविवार को आता है तो ज्यादा लाभकारी होता है इस दिन रविवार के स्वामी सूर्य देव है और पुष्य नक्षत्र के अधिपति देवता देवगुरु बृहस्पति और स्वामी शनि देव हैं रवि पुष्य नक्षत्र के दिन सूर्य की ऊर्जा और कुछ नक्षत्र की सुविधा लोगों के लिए ज्यादा फलदायक और शुभकारी मानी जाती है इस नक्षत्र की तुलना अमृत तुल्य कही गई है हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दिन जो कार्य किया जाता है वह कभी नष्ट नहीं होता है उसे कार्य मैं सफलता प्राप्त होती है।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









