कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार दुर्लभ योग, 15 वर्षों बाद आए इस मुहूर्त पर ऐसे करे भगवान की पूजा

कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार दुर्लभ योग, 15 वर्षों बाद आए इस मुहूर्त पर ऐसे करे भगवान की पूजा
Spread the love

टोंक : देश में 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार जन्माष्टमी पर दुर्लभ योग है, जो 15 वर्ष बाद आया है। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अष्टमी रोहिणी का दुर्लभ योग बन रहा है। इस समय पूजा करने लोगों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। इधर, जन्माष्टमी पर्व को लेकर पूरे देश के मंदिरों में महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

यह भी पढ़ें : ‘आपने पर्सनली मेरे लिए क्या किया?’ कांग्रेस की महिला नेता का जयपुर आदर्श नगर विधायक पर गम्भीर आरोप

बाबूलाल शास्त्री

जन्माष्टमी पर पूजा का यह सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

टोंक के मनु ज्योतिष एवं वास्तुदोष संस्थान के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का जो योग बन रहा है, वह काफी दुर्लभ है। 15 वर्षों बाद जन्माष्टमी पर अष्टमी रोहिणी का योग बन रहा है, जो बहुत ही श्रेष्ठ है। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के लिए मध्य रात्रि निशीथ काल 11ः56 से 12ः41 मिनट पर श्रेष्ठ मुहूर्त है। इस दौरान भगवान कृष्ण का महाभिषेक का श्रेष्ठ योग है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी की अर्धरात्रि को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का एक साथ संयुक्त रूप विशेष फलदाई होता है। उनका कहना है कि इस नक्षत्र में भगवान कृष्ण के आराधना से याचक को विशेष फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें : बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई, टिकट नहीं मिलने से नाराज युवक ने साथियों संग किया हमला

श्रेष्ठ मुहूर्त में ऐसे करें भगवान की पूजा

बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि 15 वर्षों के बाद जो दुर्लभ योग आया है। इसके लिए लोगों को मौका नहीं चूकना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह योग बहुत फलदायक है। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा और उपवास करना चाहिए। इस दौरान मुहूर्त के समय लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान करवाने के बाद माखन, मिश्री, पंजीरी, फल, मिष्ठान, नैवेद्य आदि का भोग लगाना चाहिए।

लेखक – मनीष बागड़ी

‘आपने पर्सनली मेरे लिए क्या किया?’ कांग्रेस की महिला नेता का जयपुर आदर्श नगर विधायक पर गम्भीर आरोप

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author