पुलिस तो खुद पिटती है! मुझे क्या सुरक्षा दोगे? सांसद हरीश मीणा ने पुलिस को घेरा

पुलिस तो खुद पिटती है! मुझे क्या सुरक्षा दोगे? सांसद हरीश मीणा ने पुलिस को घेरा
Spread the love

टोंक/जयपुर : राजस्थान के टोंक में सांसद हरीश मीणा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित। इस बैठक में सांसद ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घेरते हुए यहां तक कह दिया कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो मुझे क्या सुरक्षा देगी? उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि टोंक में पुलिस खुद पिटती है, तो आमजन को क्या सुरक्षा देगी? बैठक में सांसद ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी और सचिन पायलट की जुगलबंदी! भविष्य का बड़ा संकेत, प्रदेश में हलचल तेज

पुलिस खुद पिटती ही है, क्या सुरक्षा देगी

जिला परिषद सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में सांसद हरीश मीणा के साथ टोंक कलेक्टर टीना डाबी और एसपी रोशन मीणा भी मौजूद थे। दिशा की बैठक में सांसद ने जिले की समस्याओं को लेकर समीक्षा की। साथ ही बैठक में सांसद ने SP की मौजूदगी में पुलिस को घेर लिया। उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि टोंक में पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है, वह मुझे क्या सुरक्षा देगी? उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि टोंक में सुनेला गांव है, जहां ग्रामीण पुलिस को पिटती है और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। ऐसे में पुलिस समाज को कैसे सुरक्षा देगी? यह सोचने का विषय है।

यह भी पढ़ें : जोधपुर में 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी! कोटा, बीकानेर के बाद यह मामला कब थमेगा

पुलिस की ही रिपोर्ट पर नहीं हो रही है कार्रवाई

सांसद हरीश मीणा ने टोंक पुलिस को घेरते हुए कहा कि सुनेला गांव में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट की, लेकिन ताज्जुब तो इस बात का है कि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दी है और उसकी जांच भी पुलिस कर रही है, लेकिन अफसोस पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर एसपी रोशन मीणा ने सांसद को बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है, शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मृतक के नाम पर बड़ा खेल! खाते से हजारों रुपए निकले, बैंक को पता ही नही?

कलेक्टर से पूछा, स्टेडियम क्यों नहीं बना

दिशा की बैठक में सांसद हरीश मीणा ने देवली के खेल स्टेडियम का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कलेक्टर टीना डाबी से सवाल पूछा कि जब 2023 में खेल स्टेडियम की बजट में घोषणा हो गई तो इसका काम अब तक क्यों नहीं हुआ? सांसद ने डीएमएफटी फंड के पिछले 5 साल के फंड का पूरा ब्यौरा भी कलेक्टर से मांगा। इस पर कलेक्टर ने उन्हें जल्द ही ब्यौरा दिए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मालपुरा में कालबेलिया समाज को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलने के मामले में भी सांसद ने अधिकारियों से सवाल जवाब किया।

यह भी पढ़ें : व्यापारी के ब्लाइंड मर्डर में दोस्त निकला कातिल! होश उड़ा देगी यह क्राइम स्टोरी

नगर परिषद की वसूली पर जताई आपत्ति

बैठक में हरीश मीणा ने टोंक नगर परिषद सीमा से गुजरने वाले वाहनों से वसूली को लेकर भी आपत्ति जताई और पिछले 5 साल का रिकॉर्ड मांगा। सांसद ने नगर परिषद के कमिश्नर से सवाल जवाब किए। सांसद ने पूछा उस पैसे का कोई हिसाब है, क्या आप कोई रसीद देते थे, आपने उसे पैसे को कहां खर्च किया? इस पर कमिश्नर ने बताया कि यह एजेंसी के जरिए काम किया जा रहा था। जिसमें एजेंसी ने तीन करोड 6 लाख रुपए में जमा कराए थे। कमिश्नर ने कहा कि यह सही बात है कि एजेंसी के लोग हाईवे पर वसूली करने लग गए थे। जबकि उन्हें 10 पॉइंट दिए थे। सांसद ने कहा दो आदमी लाठी लेकर बैठे होते हैं, जिनकी न तो आईडी है ना कोई वर्दी है। मनमर्जी तरीके से लोगों से वसूली करते। साथ ही उन पर पैसों का कोई हिसाब नहीं। इस दौरान सांसद ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त की।

राहुल गांधी और सचिन पायलट की जुगलबंदी! भविष्य का बड़ा संकेत, प्रदेश में हलचल तेज

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!