कांग्रेस में बवाल, गोविंद डोटासरा पर गम्भीर आरोप, भीलवाड़ा में कांग्रेसी नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर उठाई मांग

कांग्रेस में बवाल, गोविंद डोटासरा पर गम्भीर आरोप, भीलवाड़ा में कांग्रेसी नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर उठाई मांग
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में नगर निकाय चुनाव के दौरान 17 उम्मीदवारों के पार्टी सिंबल नहीं पहुंचने के मामले को लेकर अब कांग्रेस में ही बवाल मच गया है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व पार्षद मनोज पालीवाल ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाकर उन्हें जमकर घेरा है। इस मामले को लेकर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर डोटासरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भीलवाड़ा कांग्रेस विवाद

यह भी पढ़ें : अटरू में टिकट नहीं मिला तो BJP नेता पर ईंट फेंक दी, नेता मुकेश मिश्रा बाल-बाल बचे

पार्टी सिंबल नहीं पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

दरअसल, भीलवाड़ा में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरनेे के अंतिम समय तक 17 उम्मीदवारों के चुनावी सिंबल के अथॉरिटी लेटर नहीं पहुंचे। इसके कारण 17 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान से बाहर हो गए। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस के सियासी टेंपरेचर में उबाल आ गया है। इस मामले में मंगलवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य मनोज पालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने पार्टी सिंबल नहीं पहुंचने की घटना को गंभीर बताया। इस मामले में उन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से डोटासरा के खिलाफ जांच का कमेटी गठित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की फायर ब्रांड लेडी दिव्या मदेरणा भड़की, अधिकारी से कहा, ‘बेरे में पड़ जाओगे क्या’

पद से हटा देंगे, तो भी कांग्रेस कार्यकर्ता का धर्म निभाऊंगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पालीवाल डोेटासरा को घेरते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के पार्टी सिंबल निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचना चाहिए था, लेकिन इस मामले में डोटासरा ने लापरवाही बरती। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव भी किया। पालीवाल का आरोपी है कि निर्वाचन अधिकारी के पास 17 उम्मीदवार के पार्टी सिंबल को जानबूझकर लेट किया गया और बीजेपी की मदद की गई। जिसके कारण कांग्रेस के प्रत्याशी चुनावी मैदान से बाहर हो गए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस विरोध के बाद डोटासरा उन्हें पद से मुक्त कर देंगे, तो भी वह कांग्रेस कार्यकर्ता का धर्म निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं डोटासरा का कोई दुश्मन नहीं हूं।

यह भी पढ़ें : अजमेर में BJP नेता का अपनी पार्टी के खिलाफ ‘अनोखा’ विरोध, सिर मुंडवाकर जताया आक्रोश

अजमेर बीजेपी में भी हुआ था ऐसा ही विरोध

बता दें कि टिकट वितरण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पाटियों में घमासान मचा हुआ है। अजमेर में भी सोमवार को बीजेपी में भी कुछ ऐसा ही विरोध देखने को मिला था, जहां भाजपा नेता महेंद्र सिंह भाटी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं और विधायक को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव प्रक्रिया में सामान्य वर्ग की अपेक्षा की गई है। इसके विरोध में महेंद्र सिंह भाटी ने अजमेर कलेक्ट्रेट के सामने अपना सिर मुंडवा कर अनोखा प्रदर्शन किया, जो सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय रहा।

लेखक – मनीष बागड़ी 

अटरू में टिकट नहीं मिला तो BJP नेता पर ईंट फेंक दी, नेता मुकेश मिश्रा बाल-बाल बचे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author