डंडा मारकर भगा दिया! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली, सीएम से मिलना था

भरतपुर/जयपुर : सीएम भजनलाल ने टोंक के बाद भरतपुर में भी वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान भरतपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का गुस्सा भड़का हुआ नजर आया। वह सीएम भजनलाल से मिलना चाहती थी, लेकिन उन्हें नहीं मिलने दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब वह सीएम से मिलकर ज्ञापन देना चाहती थी, तो पुलिस ने उन्हें डंडे मार कर भगा दिया। इसको लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना आक्रोश प्रकट कर रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने वंदे गंगाजल संरक्षण का शुभारंभ किया, जानिए बीसलपुर में क्या हुआ
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली, डंडा मारकर हमें भगा दिया
दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा सोमवार को टोंक और भरतपुर जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। भरतपुर में सीएम भजनलाल शर्मा अधिकारियों की बैठक और जनसुनवाई के लिए पहुंचे। इस बीच बैठक के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आक्रोश सामने आया। वायरल वीडियो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही हैं कि ‘वह सीएम साहब से मिलना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया। उनको डंडा मार कर भगा दिया। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने वेतन को लेकर सीएम से मिलकर ज्ञापन देना चाहती थी।’
यह भी पढ़ें : अजमेर में युवक को पेड़ से बांधा! फिर जमकर पिटाई
8 महीने से हमें कोई पेमेंट नहीं, क्या हमारे बच्चे नहीं?
इस दौरान मीडिया के सामने आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं ने अपना जमकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सुबह 10 बजे से यहां डटे हुए हैं। हमें सीएम साहब से नहीं मिलने दिया गया। हमें 8 महीने से पेमेंट नहीं मिल रहा है। हमारा घर चलाना मुश्किल हो गया है, क्या हमारे बच्चे नहीं है? आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें ऑनलाइन से लेकर सभी तरह का काम दे रखा है। वेतन का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी हो रही है। हमें केवल 4500 रुपए मिलते हैं, लेकिन वह भी समय पर नहीं मिलते हैं।
यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री की सीकर कलेक्टर को फटकार! अंग्रेज अफसर हो क्या
अधिकारियों की बैठक में जन सुनवाई के दिए थे निर्देश
इधर, सीएम भजनलाल शर्मा एक दिवसीय दौरे के दौरान भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में भरतपुर और डीग जिले के अधिकारियों की एक साथ बैठक ली। इसमें सीएम ने अधिकारियों से समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, पेयजल, बिजली, चिकित्सा एवं जलभराव जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि धरातल पर आमजन को इनका त्वरित लाभ मिल सके। साथ ही आमजन की परेशानियोें को प्राथमिकता देते हुए जल्द निस्तारण किया जाएं।
इस खबर का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए 👇

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









