नशेबाज पुलिस कांस्टेबल ने उड़ाई कार, तो लोगों के उड़ गए होश, जानिए कार के कैसे उड़ गए परखच्चे

नशेबाज पुलिस कांस्टेबल ने उड़ाई कार, तो लोगों के उड़ गए होश, जानिए कार के कैसे उड़ गए परखच्चे
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार को एक नशेबाज पुलिस कांस्टेबल की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई, जहां नशे में धुत्त पुलिस कांस्टेबल ने रफ्तार का ऐसा कहर दिखाया, कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। नशे में चूर पुलिस कांस्टेबल ने आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में कार दौड़ाई। इस दौरान कर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। वह तो गानीमत रही कि पुलिस कांस्टेबल इस घटना में सुरक्षित बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें : ब्यावर में सवारी के दौरान बादशाह को आया हार्ट अटैक! लाख प्रयास के बाद भी हुई मौत, देखिए Video

नशेबाज पुलिसकर्मी ने उड़ाई कार, तो लोगों के उड़ गए होश

हैरान कर देने वाला यह हादसा भरतपुर जिले में मेडिकल कॉलेज के पास आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को देखने को मिला। जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मामले ने तूल तब पकड़ा जब कार चला रहे व्यक्ति की पहचान पुलिस कांस्टेबल दीवान सिंह मीना के रूप में हुई, जो कथित तौर पर शराब के नशे में धुत था। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कांस्टेबल की हालत देख अपना आक्रोश जताया गया।

यह भी पढ़ें : होली पर दो समुदायों में हो गई “राड”, पथराव से लोगों के फूट गए सिर, जानिए क्यों हो गया बवाल

हाईवे पर हो गई जाम जैसी स्थिति

लोगों का आरोप है कि कांस्टेबल नशे में होने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था। इस दौरान विवाद तब और गहरा गया, जब कांस्टेबल के समर्थन में भी कुछ लोग उतर आए। हाइवे पर देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। हंगामे के चलते नेशनल हाईवे पर काफी देर तक अराजकता का माहौल रहा। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। इधर, आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें : भेड़ बकरियां लेकर पहुंच गए एसडीएम कार्यालय, फिर पुलिस और ग्रामीणों में हुई धक्का मुक्की, जानिए क्यों

बस की स्पीड़ देखकर डाइवर के उड़े होश, खिलौने की तरह पलट गई सवारियों से भरी पिकअप, होश उड़ा देगा यह Video

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!