बदमाशों ने दो भाइयों पर चला दी गोली, फिर कान को छूकर निकल गई मौत

बदमाशों ने दो भाइयों पर चला दी गोली, फिर कान को छूकर निकल गई मौत
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में बदमाशों के जमकर हौसले बुलंद दिखे। इस दौरान भरतपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रेन से उतरकर अपने घर जा रहे दो भाइयों को घेरकर दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर उनसे मोबाइल व नकदी छीनकर फरार हो गए। इस घटना में एक भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित युवको का आरोप है कि जब वह घायल स्थिति में कोतवाली पहुंचे, तो उन्हें सुबह आकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें : पुलिस पर किया पथराव! तो 24 घण्टे में यूं दबोच लाई 7 आरोपियों को

बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों पर चला दी गोली

जानकारी अनुसार भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। फायरिंग में घायल शहर के मडरपुर निवासी रोबिन के अनुसार वह अपने भाई आशीष के साथ जयपुर में नौकरी करता है। वह रेलवे स्टेशन के पीछे की तरफ से बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने रोबिन की जेब से 5 हजार रुपये और उसका मोबाइल निकाल लिया। वह तो ग़नीमत यह रही कि बदमाशों की फायरिंग से रॉबिन एवं आशीष बाल बाल बच गए।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत

कान को छूकर निकल गई गोली

इस दौरान रोबिन ने दोनों युवकों से पैसे और मोबाइल वापस मांगा तो, दूसरे युवक ने रोबिन के सिर पर कट्टे के बट से हमला करके भागने की कोशिश की। इस पर रोबिन भी उनके पीछे भागा की, तभी एक युवक ने रोबिन की तरफ फायर कर दिया। इस दौरान गोली रोबिन के कान को छूकर निकल गई। उसके भाई आशीष भी दोनों बाइक सवार युवकों का पीछा किया, तो बदमाशों ने आशीष की तरफ भी फायर किया।

IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author