डोटासरा पर तेजाजी पर ओछी टिप्पणी करने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने माफी मांगने की बात कही

डोटासरा पर तेजाजी पर ओछी टिप्पणी करने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने माफी मांगने की बात कही
Spread the love

जयपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीते दिनों अजमेर में जाट समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इस बीच उनके बयानों से सियासी गलियारों में काफी चर्चा में रही। इसमें तेजाजी महाराज को लेकर दिया गया उनका एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जहां इस वीडियो को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करते हुए समाज से माफी मांगने की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तेजाजी वेजाजी बोलकर औछी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। हांलाकि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय है। इनमें कुछ लोग डोटासरा को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनका बचाव भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : डूंगरपुर में अब स्कूल के कमरे की छत गिरी, घटना के समय 120 बच्चे मौजूद, जूली ने मदन दिलावर से मांगा इस्तीफा

तेजाजी महाराज पर ओछी टिप्पणी करने का आरोप

दरअसल, डोटासरा अजमेर में बीते दिनों आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोल रहे थे, जहां उन्होंने कई विषयों पर चर्चित बयान दिए। इस बीच उनके एक बयान को सोशल मीडिया यूजर्स विवादित तरीके से देख रहे हैं। इसको लेकर लोग डोटासरा का वह वीडियो वायरल कर रहे हैं। इसमें डोटासरा इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो मैंने सुना है कि एक दो बोर्ड में पूछा कि तेजाजी कौन थे? उनके बारे में बताइए, तो हमारे लोगों ने खुलकर बता दिया तो वह ही फेल हो गए। डोटासरा आगे कहते हैं कि मैं तो यही कहता हूं कि तेजाजी को मानो, हमारे लोक देवता है लेकिन इंटरव्यू में तेजाजी के सवाल पर कहना मुझे माफ करो, यह सवाल मैं बाद में बता दूंगा, अभी तो इस सवाल पर काटा मारो, वरना यह सुनकर ही गड़बड़ हो जाती है। यह हमारा दुर्भाग्य हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सिस्टम का दुर्भाग्य है कि यदि जाति के आधार पर राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले हो तो हम समाज के लिए वह नहीं दे सकेंगे, जो समाज हमसे अपेक्षा करता है।

यह भी पढ़ें : CJP आशुतोष रांका के घर पुलिस का पहरा, घर आने वालों पर निगरानी, रांका ने वीडियो शेयर कर दावा किया

डोटासरा के बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

डोटासरा के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक वर्ग इसे तेजाजी महाराज का अपमान बता रहा है। जबकि दूसरा वर्ग डोटासरा का बचाव करते हुए कह रहा है कि उन्होंने सिस्टम में जो गड़बड़ी है, उसको उजागर करने का प्रयास किया है। इधर, डोटासरा की आलोचना करने वाले यूजर्स तेजाजी महाराज और समाज से माफी मांगने की अपील कर रहे हैं। इसको लेकर एक यूजर शेखर चौधरी ने लिखा है कि राजस्थान में मरी हुई कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी ये तेजाजी फैजाजी क्या होता है? लोकदेवता तेजाजी महाराज के लिए ऐसी ओछी टिप्पणी के लिए गोविंद डोटासरा जी को सर्वसमाज से माफ़ी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला

डूंगरपुर में अब स्कूल के कमरे की छत गिरी, घटना के समय 120 बच्चे मौजूद, जूली ने मदन दिलावर से मांगा इस्तीफा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author