नन्हें प्रांश का बड़ा कमाल! राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन, Video देखकर रह जाएंगे दंग

नन्हें प्रांश का बड़ा कमाल! राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में चयन, Video देखकर रह जाएंगे दंग
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान अजमेर जिले के वंडर वर्ल्ड प्ले स्कूल, अजमेर के प्ले ग्रुप के प्रतिभाशाली छात्र प्रांश दगदी ने छोटी उम्र में शहर और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया है। प्रांश का महज 2 साल 8 महीने की उम्र में राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रांश 15 और 16 अगस्त को हरियाणा के पंचकुला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इधर, इस खबर से इलाके के लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें : सांसद CP जोशी का ‘पुराना थप्पड़ कांड’ का वीडियो क्यों वायरल! नरेश मीणा के समर्थकों ने उठाई बड़ी मांग

देशभर से चयनित प्रतिभाशाली स्केटिंग खिलाड़ी भाग लेंगे

रोलर हॉक्स संस्था के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय रोलिंग टाइगर्स स्केटिंग अकादमी, प्लॉट संख्या-1, सूचना प्रौद्योगिकी पार्क, सेक्टर-22, नाडा साहिब गुरुद्वारा, पंचकुला में बैकेट ट्रैक पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली स्केटिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रांश दगदी पिछले कई महीनों से नियमित रूप से स्केटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता की तैयारी की है। इस दौरान मासूम प्रांश का स्केटिंग का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने नन्हे नन्हे पैरों से स्केटिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग प्रांश को सलाम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : IAS आर्तिका शुक्ला के खिलाफ मंत्री का धरना! संजय शर्मा बोले, उन्हें तो लूटकर खाना हैं, देखिए Video

विद्यालय के लिए गौरव का विषय

विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती सिंह ने बताया कि प्रांश ने कम उम्र में ही स्केटिंग के प्रति अपनी प्रतिभा और लगन का परिचय दिया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होना विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार को प्रांश से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। वर्तमान में प्रांश राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हुए हैं और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। प्रांश के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों ने प्रांश को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की।

यह भी पढ़ें : रोड़वेज बस के आगे लेट गए छात्र! फिर पुलिस ने कपड़ों सहित खींच कर हटाया, सड़क पर लगा जाम

सांसद CP जोशी का ‘पुराना थप्पड़ कांड’ का वीडियो क्यों वायरल! नरेश मीणा के समर्थकों ने उठाई बड़ी मांग

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author