टोंक में धर्मांतरण पर बवाल! छात्र की मौत पर सर्व हिन्दू समाज का आक्रोश

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में 17 वर्षीय छात्र कुणाल गुर्जर की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। यह मामला हत्या का है, या आत्महत्या हैं? इसको लेकर काफी चर्चा हो रही। यहां तक की धर्मान्तरण के भी आरोप लग रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को सर्व हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर बवाल किया। इस दौरान घंटाघर चौराहे पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। वहीं मृतक की मां ने लोगों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले मृतक की मां का आरोप है कि समाज विशेष की नाबालिग लड़की ने उसके बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर उसे मरने के लिए उकसाया है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में क्या सीएम बदलाव! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा संकेत

छात्र की आत्महत्या और धर्मांतरण के दबाव को लेकर बवाल
टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र की महावीर नगर में गुरुवार को 17 वर्षीय छात्र कुणाल गुर्जर ने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर टोंक में बवाल मचा हुआ है। इस आत्महत्या को धर्मांतरण और छात्र को धमकाने के मामले के कारण को जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में शुक्रवार को टोंक सर्व हिंदू समाज इकट्ठा हुआ और मृतक की मां को साथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। घंटाघर चौराहे पर लोगों ने टायर जलाकर जमकर बवाल किया। साथ ही एसडीएम हुकमीचंद को ज्ञापन सौंपकर नामजद़ आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़ें : एएसआई लापता! उदयपुर में घटना रहस्य बनी, पुलिस हैरान
नाबालिक लड़की से परेशान होकर आत्महत्या
मृतक छात्र कुणाल गुर्जर की मौत के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इसको लेकर मृतक की मां दीपिका गुर्जर ने आरोप लगाया कि कि उसके बेटे पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। यहां तक की उसके बेटे का खतना भी किया गया। जिसकी पुष्टि मेडिकल जांच में हुई है। मृतक की मां का आरोप है कि नाबालिग लड़की ने दो साल पहले उसके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उस पर लगातार शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। साथ ही यह भी धमकाया जा रहा था कि वह टोंक छोड़कर नहीं जाए। मृतक कुणाल की मां दीपिका गुर्जर, जो टोंक जिला कारागार में लिपिक पद पर कार्यरत है। दीपिका अपने परिवार के साथ किराए की मकान को खाली कर भीलवाड़ा शिफ्ट होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उसके बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया।
यह भी पढ़ें : सीएम का बड़ा निर्णय! अब सरकारी कार्यक्रमों में कटौती करेंगे
बेटे के हत्यारों को फांसी दी जाए
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मृतक कुणाल की मां ने बताया कि नाबालिग लड़की ने उसके बेटे को 2 साल से अपनी प्रेम जाल में फंसा रखा था। उसके परिवार वाले भी बेटे को परेशान करते थे। यहां तक की उसका खतना भी कर दिया। पीड़िता ने मांग उठाते हुए कहा कि उसके बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। उनके बेटे को लगातार जान से मारने की धमकी आगे दी जा रही थी। इसके कारण उनका बेटा काफी दहशत में था। इसी के चलते उसने आत्महत्या करने का खौफनाक का कदम उठाया। इसके पीछे नाबालिग लड़की और उसके परिजनों का ही हाथ है। उन्होंने गुहार लगाई है कि मुझे न्याय दिलाया जाए, क्योंकि उसके और उसके छोटे बेटे के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
यह भी पढ़ें : अपराधियों का बेहाल! हनुमानगढ़ पुलिस की कार्रवाई से लोग खुश
पांच मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
इधर, घंटाघर चौराहे पर सर्व हिंदू समाज ने घटना के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम हुकमीचंद को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रमुख एक बेटे को सरकारी नौकरी और एक करोड रुपए की सहायता राशि दी जाए शामिल हैं। एसडीएम ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने इसका मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य लोग जिन पर इन्होंने शंका जाहिर की है, उनको लेकर भी पुलिस जांच में जुटी हुई है। जो नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ा! एसीएस से क्यों मुलाकात की
राजस्थान में क्या सीएम बदलाव! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा संकेत

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



