गुर्जर सचिन पायलट का बहिष्कार करो! कुणाल गुर्जर मामले में उठी मांग

गुर्जर सचिन पायलट का बहिष्कार करो! कुणाल गुर्जर मामले में उठी मांग
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में धर्मांतरण के आरोपों के बीच कुणाल गुर्जर सुसाइड कांड को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। बीती रात घंटाघर चैराहे पर सर्व हिंदू समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया। कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सनातन हिंदू कार्यकर्ता रिद्धिमा शर्मा, जो मीडिया से बातचीत के दौरान टोंक विधायक सचिन पायलट पर जमकर गरजी। उन्होंने पायलट पर अपना जमकर गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके समाज का एक लड़का मर गया है, लेकिन वह अब तक नहीं आए। उन्होंने व्यंग कर समाज विशेष का इशारा करते हुए कहा क्या पायलट पर ससुराल वालों की ही जिम्मेदारी है, क्या समाज से उनका कोई लेना देना नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान रिद्धिमा शर्मा ने गुर्जर समाज से सचिन पायलट का बहिष्कार करने क आव्हान किया है। उनके इस बयान से सियासी हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : मुझे लोग धमकाते हैं, दबंग सांसद हनुमान बेनीवाल को किसने धमकाया

सचिन पायलट से कहा, समाज के दुश्मन मत बनो

टोंक घंटाघर पर बीती रात प्रेस वार्ता के दौरान रिद्धिमा शर्मा, जो खुद को सनातन हिंदू कार्यकर्ता बताती है। उन्होंने बीते दिनों धर्मांतरण के आरोप को लेकर छात्र कुणाल गुर्जर सुसाइड मामले में सचिन पायलट को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पायलट यहां के विधायक है, क्या उनके समाज का लड़का मारा गया है, तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती? उन्होंने समाज विशेष की ओर इंगित करते हुए कहा कि माना ससुराल वालों से भाईचारा निभा रहे है, लेकिन इतना मत निभाओं कि अपने समाज को ही भूल जाओ, समाज के ही दुश्मन बन जाओ।

यह भी पढ़ें : खाटू श्याम मंदिर की फॉर्च्यूनर कार का तांडव! चार जनों को उड़ाया

सचिन पायलट का बहिष्कार करो

गुर्जर समाज सचिन पायलट का बहिष्कार करो

मीडिया से बातचीत के दौरान रिद्धिमा शर्मा ने गुर्जर समाज के लोगों से आव्हान किया है, कि टोंक विधायक सचिन पायलट का बहिष्कार करो। गुर्जर समाज में कई ऐसे योग्य लोग हैं, जिन्हें आगे लेकर आओ। उन्होंने कहा कि बनास नदी में समाज विशेष का कोई डूब कर मारता है, तो सचिन पायलट क्यों तुरंत वहां पहुंच जाते हैं? उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होगी, तो समाज के लोग सड़कों पर उतरेंगे। पूरा हिंदू समाज कुणाल गुर्जर के परिवार के साथ है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं के बच्चे मरने के लिए नहीं है, जिहादियों को कट्टरता फैलाने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें : मां बेटे ने नदी में लगाई छलांग! डबल सुसाइड कांड की यह वजह थी

दिल्ली विस्फोट में टोंक के लड़के क्यों पकड़े जाते हैं

सनातन हिंदू कार्यकर्ता रिद्धिमा शर्मा ने टोंक में समाज विशेष को जमकर टारगेट करते हुए कहा कि दिल्ली में अगर विस्फोट होते हैं, तो टोंक के लड़के क्यों पकड़ में आते हैं। उन्होंने कुणाल गुर्जर सुसाइड कांड में कहा कि उन्होंने कुणाल और उसे लड़की के बीच की चैटिंग पढ़ी है। इसके बाद सामने आया कि वह लड़की और उसके बॉयफ्रेंड कुणाल को मारने की पूरी प्लानिंग कर रही थी। यही नहीं कुणाल से उन लोगों ने बुरी तरह मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के जिले में गड़बड़ झाला! दिव्यांग स्कूटी योजना का गलत उपयोग

हिंदू लड़कों को फंसाया जा रहा है

इस दौरान समाज विशेष को लेकर रिद्धिमा ने कहा कि अब जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कों को समाज विशेष की लड़कियां फंसा रही है। यह लड़कियां अब इन लड़कों को फंसा कर उन्हें फांसी पर चढ़ने के लिए मजबूर कर रही हंै। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू भाई बच्चे इन जिहादियों के हाथों मरने के लिए नहीं है। न्याय तो हम लेकर रहेंगे, इससे पहले सर्व हिंदू समाज ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में देवराज गुर्जर, नीलिमा आमेरा, मनीष सिसोदिया, ओम पांडे, अजय सांखला, बीजू बना, अजय डोई, लोकेश गुर्जर, पवन सैनी, विशाल गुर्जर समेत कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली के ठहाके! विधानसभा में राज्यपाल की बात सुनकर

कौन है, सनातन हिंदू कार्यकर्ता रिद्धिमा शर्मा

सनातन हिंदू कार्यकर्ता और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के नाम से रिद्धिमा शर्मा अपनी कट्टर हिंदू विचारधारा के कारण जानी जाती है। वह अक्सर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपने बयानों के कारण में चर्चा में रहती है। उन्होंने भारतीय परंपराओं और हिंदू पहचान के समर्थन में कई पॉडकास्ट और रील्स बनाई है। रिद्धिमा शर्मा पेशे से एडवोकेट और इंटीरियर डिजाइनर भी है। हाल ही में जनवरी 2026 में रिद्धिमा शर्मा से जुड़ा हुआ एक विवाद सामने आया। जिसमें हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी मंदिर में विवाद हुआ। रिद्धिमा शर्मा ने मंदिर में मुस्लिम समाज के पुजारियों की उपस्थिति प्रसाद और पूजा पद्धति को लेकर जमकर विरोध किया। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। यह मामला काफी चर्चा में रहा। इसको लेकर उनकी गिरफ्तार की मांग भी उठाई गई।

मुझे लोग धमकाते हैं, दबंग सांसद हनुमान बेनीवाल को किसने धमकाया

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!