देवली : शादी-ब्याह नहीं, जडूले में बरसे करोड़ों! थाली में रखे 1.64 करोड़ रुपए, देखिए वीडियो
टोंक : राजस्थान में अब तक आपने शादी ब्याह में करोड़ों रुपए के मायरे भरे जाने के किस्से सुने होंगे, लेकिन राजस्थान के टोंक में एक अनूठा मामला सामने आया है, जहां सांसी समाज ने जडूले की रस्म में परिवार को थाली में एक करोड 64 लाख रुपए नकद राशि देने का अनूठा मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
थाली में एक करोड 64 लाख रुपए रखें नगद
हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के देवली उपखंड क्षेत्र के नासिरदा से सामने आया है, जहां सांसी समाज के एक परिवार चंदन सिंह के बच्चों के झाङुले का कार्यक्रम था। वीडियो में एक युवक चंदन सिंह को अपना जीजा बताते हुए कह रहा है कि 22 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में सांसी समाज को न्योता डालने पर एक करोड़ 64 लाख 1 हजार 500 रूपए नकद दिए गए। यह वीडियो अब मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो में बोली जा रही राशि को लेकर स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में एडवेंचर के नाम पर दर्दनाक हादसा! पैरामोटर के पंखे में कटा महिला का हाथ, वीडियो सामने आया
सांसी समाज में है यह अनूठी परंपरा
समाज के युवक पंकज मालावत ने बताया कि उनके समाज में यह अनूठी परंपरा है, समाज की ओर से ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग दिया जाता है। इससे पहले भी इसी तरह की मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि 6 महीने पहले भी टोडारायसिंह तहसील के डिपरु में विनोद सांसी के परिवार में भी जडुले का कार्यक्रम था, जहां समाज ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए नगद थाली में डाले थे। उन्होंने बताया कि नासिरदा में समाज की ओर से यह सर्वाधिक राशि दी गई है।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
