अपराधियों का बेहाल! हनुमानगढ़ पुलिस की कार्रवाई से लोग खुश

अपराधियों का बेहाल! हनुमानगढ़ पुलिस की कार्रवाई से लोग खुश
Spread the love

हनुमानगढ़/जयपुर : राजस्थान के हनुमानगढ़ में भी पुलिस का दबंग रूप देखने को मिला, जहां 16 वर्षीय छात्र के साथ बस कंडक्टर और उसके साथियों ने बर्बर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस की दबंग कार्रवाई सामने आई है, जो अब लोगों में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने इन आरोपियों का बुधवार को मलसीसर के बाजार में पैदल जुलूस निकाला। जिसमें आरोपियों की हालत देखकर साफ दिखाई दे रहे हैं कि पुलिस ने उनकी जमकर खातेदारी की है। आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोगों ने पुलिस के इकबाल की जमकर तारीफ की हैं।

यह भी पढ़ें : कबाड़ के गोदाम में पेट्रोल बम फेंका! अजमेर में हैरान भरी घटना

लंगड़ाते हुए आरोपियों को देखा तो लोगों के चेहरे खिले

बता दें कि बीते दिनों 8 मई को महज एक रुपए के किराए के विवाद को लेकर बस स्टैंड पर कंडक्टर और उसके साथियों ने छात्र रजत शर्मा के साथ बर्बर मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में एएसपी गीता चैधरी के नेतृत्व में पुलिस ने दबंग कार्रवाई की और आरोपी भगवाना राम, चुन्नीलाल, मानसिंह, हरपाल, राकेश, प्रदीप समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों की तबीयत से खातिरदारी की। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के बाद बाजार से इनका जुलूस निकाला। इस जुलूस में आरोपी लंगड़ाते हुए चल रहे थे, जिसे देखकर लोग खुश नजर आए और पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ करते नजर आए। बाद में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ा! एसीएस से क्यों मुलाकात की

1 रूपए के किराए को लेकर हुआ था विवाद

बता दें कि गत 8 मई को मलसीसर बस स्टैंड पर किराए को लेकर कंडक्टर और छात्र रजत शर्मा के बीच विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कंडक्टर और उसके साथियों ने मिलकर छात्र रजत शर्मा की निर्मम पिटाई की। इससे उसके चेहरे, मुंह की हड्डी में फैक्चर आया। जिसे हरियाणा के हिसार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इधर, मामले को लेकर पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां एएसपी गीता चैधरी ने त्वरित कार्रवाई को अनजाम दिया।

यह भी पढ़ें : पुराने पावर हाउस में आग का तांडव! बाड़मेर में भीषण आग ने लोगों को डरा दिया

राजस्थान पुलिस का दिख रहा है अलग रूप

बीते कुछ दिनों से राजस्थान में पुलिस का अलग ही रूप देखने को मिला है, जहां पुलिस यूपी फार्मूले को अपनाते हुए दिख रही हैं। बीते दिनों राजधानी जयपुर में एक युवती के साथ बाइक पर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनका भी इसी तरह हाल देखने को मिला था। जयपुर में एक गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में भी पुलिस ने दूसरे राज्य से आरोपी को दबोचा और उसका भी लंगड़ाते हुए वीडियो सामने आया था।

यह भी पढ़ें : लाठी डंडे चले और पथराव! रंजिश के चलते जमकर संघर्ष, वीडियो वायरल

कबाड़ के गोदाम में पेट्रोल बम फेंका! अजमेर में हैरान भरी घटना

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,