सीएम का बड़ा निर्णय! अब सरकारी कार्यक्रमों में कटौती करेंगे

सीएम का बड़ा निर्णय! अब सरकारी कार्यक्रमों में कटौती करेंगे
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में पीएम मोदी की पहल के चलते हलचल बढ़ गई। इसको लेकर सीएम भजनलाल ने बड़ा निर्णय लिया हैं। इसके चलते अब सीएम विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से परहेज करेंगे। इसको लेकर उन्होंने आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की संख्या घटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बजट बचत के लिए यह निर्णय लिया गया। ऐसे में सीएम का संकेत माना जा रहा है कि आगामी दिनों वह अब विभिन्न लोकार्पण, उद्घाटन समेत विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जोर दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ा! एसीएस से क्यों मुलाकात की

सीएम ने कार्यक्रमों में कटौती करने की कही बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में ईधन बचत को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश दिया था। इसको लेकर अब देश में बीजेपी सरकार क्रियान्वित्ती करते हुए नजर आ रही है। राजस्थान में सीएम भजनलाल भी पीएम के संदेश के बाद एक्शन लेते हुए नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम के संदेश के बाद अब ईंधन की बचत के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत हो, इसके लिए ऐसे कार्यक्रमों की संख्या में कटौती की जाएगी। माना जा रहा है कि सीएम के इस संदेश के पीछे अब वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के संकेत दे रहे हैं। जिससे पेट्रोल डीजल की बचत हो सके।

यह भी पढ़ें : अपराधियों का बेहाल! हनुमानगढ़ पुलिस की कार्रवाई से लोग खुश

सीएम भजनलाल ने अपने काफिले में कटौती की

पीएम मोदी के संबोधन के बाद पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने एक और बड़ा निर्णय लिया। इसके तहत मंगलवार रात को उन्होंने काफिला कम करने के निर्देश दिए। इसके चलते बुधवार को उनके काफिले में महज पांच गाड़ियां दिखाई दी। इससे पहले सीएम के काफिले में करीब एक दर्जन गाड़ियां शामिल होती थी। इधर, उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों को भी पेट्रोल डीजल की बचत के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें मितव्ययता के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें : कबाड़ के गोदाम में पेट्रोल बम फेंका! अजमेर में हैरान भरी घटना

जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author