पुष्कर मेला 2026 : गाय ने तोड़ा वर्षों पुराना रिकॉर्ड, 75 किलो दिया रिकॉर्ड तोड़ दूध! जानिए कैसे
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के पुष्कर विश्व प्रसिद्ध मेले में सोमवार को दुधारू गायों की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पिछले 19 साल रिकॉर्ड टूट गया। इस दौरान दुधारू गाय की प्रतियोगिता में एक गाय ने 36 घंटे में 75 किलो 50 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस रिकार्ड को देखकर हर कोई हैरान है। इस मेले में पिछले सालों की अपेक्षा आने वाले पशुओं की संख्या 10000 के आसपास पहुंच गई है, जो उल्लेखनीय है। बता दें कि पुष्कर मेले को लगातार पर्यटकों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : देवली : शादी-ब्याह नहीं, जडूले में बरसे करोड़ों! थाली में रखे 1.64 करोड़ रुपए, देखिए वीडियो
दुधारू गाय ने दिया रिकॉर्ड तोड़ दूध
इस दौरान दावा किया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में 19 साल का रिकॉर्ड टूटा है। कई सालों बाद मनमल की गाय ने 36 घंटे में 75 किलो 50 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं इसके साथ ही उनकी ही एक दूसरी गाय ने भी 43 किलो दूध देकर रिकॉर्ड बनाया है। मेले में इस बार बड़ी संख्या में गायों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान सभी नस्ल और गायों की अच्छी दुधारू गायों की प्रतियोगिता में भाग लिया और अलग-अलग प्रतिभागियों को पुरस्कार भी किया गया। इधर, गाय के 75 किलों दूध देने के रिकॉर्ड की हर तरफ चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में एडवेंचर के नाम पर दर्दनाक हादसा! पैरामोटर के पंखे में कटा महिला का हाथ, वीडियो सामने आया
पुष्कर मेलेे मेें इस बार 10 हजार पशुओं ने लिया हिस्सा
बता दें कि पुष्कर का विश्व प्रसिद्ध मेला पशु मेले के लिए विख्यात है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में कई रिकॉर्ड टूटे नजर आ रहे हैं। पिछले 10 सालों के बाद पहली बार अलग-अलग पशुओं की संख्या 10000 के पास पहुंची हैं। जिसमें घोड़े सबसे अधिक है। वही उनको ने भी अच्छी संख्या हासिल की है। इस बार भैंसे भी पहले की तुलना से अधिक पहुंची हैं। वही अलग-अलग गायों की प्रतियोगिता में भी अलग-अलग रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। इस दौरान बेस्ट चैंपियन को मेला मैदान में पुरस्कृत किया। इस दौरान विजेता मनमल ने कहा कि यहां अच्छी नस्ल की गीर गाय सामने आई है। जिनको पशुपालक सही ढंग से रखते हैं और वह गायें 10 किलो से अधिक दूध दे रही है।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
