राजस्थान में क्या सीएम बदलाव! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा संकेत

राजस्थान में क्या सीएम बदलाव! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा संकेत
Spread the love

जयपुर/जोधपुर : राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर लगातार सियासी हलचल मची हुई है। इस बीच कई बार यह भी चर्चाएं होती रहती है कि सरकार के अढ़ाई साल का समय बीत जाने के बाद क्या बीजेपी हाई कमान राजस्थान के सीएम के चेहरे में भी कोई बदलाव करेगी? लेकिन इन चर्चाओं के बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा संकेत सामने आया हैं, जो सियासत मेें हलचल पैदा कर रहा हैं। उनके बयान के एक शब्दों पर गौर फरमाएं तो स्पष्ट हो जाएगा कि भजनलाल शर्मा ही पूरे पांच साल सीएम रहने वाले है। राजनाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में दावा किया कि सीएम भजनलाल सभी पैरामीटरों पर खरा उतरे है। ऐसे में अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम चेहरे में बदलाव की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ा! एसीएस से क्यों मुलाकात की

रक्षा मंत्री ने बता दिया कौन लास्ट तक रहेगा सीएम!

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान का यह वीडियो काफी हलचल पैदा कर रहा हैं। 14 मई को जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन मेें सीएम भजनलाल की, जो जमकर तारीफ की है, उससे उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। राजनाथ सिंह के संबोधन का एक-एक शब्द स्पष्ट रूप से संकेत दे रहा था कि बीजेपी हाई कमान भजनलाल शर्मा से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जो पीएम मोदी के निर्देशों के पूरी पालना करते हुए राजस्थान को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने भजनलाल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह 2023 में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर जयपुर आएं थे। तब सभी विधायकों भजनलाल शर्मा अपना मुख्यमंत्री चुना। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भजनलाल शर्मा ने विकास के जितने भी पैरामीटर होते हैं, उन सबको पूरा किया है। राजनाथ सिंह ने यहां तक दावा कर दिया कि कोई इस बात को माने या ना माने। यह लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने यह अनुभव किया हैं।

यह भी पढ़ें : विधायक जयदीप बिहाणी पिटे या अधिकारियों को पीटा? वायरल वीडियो पर लोगों के सवाल

राजस्थान के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि 2 साल के कार्यकाल में कोई नहीं कह सकता कि मैं स्वर्ग बन सकता हूं। मैं भी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं, लेकिन मैं यह दावा कर सकता हूं कि भजनलाल शर्मा जी जिस तरीके से काम कर रहे हैं। गांव गांव तक जाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता से संपर्क और समन्वय करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके चलते राजस्थान तेजी से विकास कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जो कार्यकाल है, वह सफल है और सफल मुख्यमंत्री की सूची में उनका नाम गिना जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है।

राजनाथ सिंह को 2023 का किस्सा आ गया याद

अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह को विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के चयन को लेकर वह किस्सा याद आ गया। जब राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर मुख्य पर्यवेक्षक बनकर जयपुर आए थे, जहां सीएम भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुना गया। इस दौरान राजनाथ सिंह भजनलाल शर्मा के नाम लिखी पर्ची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथों में थमाई थी। इसको लेकर सियासत में काफी चर्चा रही और इस नाम को लेकर खुद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ही भजनलाल शर्मा के नाम की घोषणा करते हुए प्रस्ताव रखा था।

यह भी पढ़ें : एएसआई लापता! उदयपुर में घटना रहस्य बनी, पुलिस हैरान

सीएम का बड़ा निर्णय! अब सरकारी कार्यक्रमों में कटौती करेंगे

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!