बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दुकान में घुसकर डंडे-सरियों से तोड़फोड़

बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दुकान में घुसकर डंडे-सरियों से तोड़फोड़
Spread the love

कोटा : राजस्थान के कोटा शहर के नांता इलाके में दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी का तांडव दिखाया। इस दौरान बदमाश एक दुकान पर पहुंचे। वहां बदमाशों ने लाठी और सरिये से जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि इस मामले में बिना किसी विवाद या कहासुनी के बदमाशों ने डंडों व सरियों से हमला किया गया। इधर, घटना बसे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वही पूरे घटनाक्रम को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

खबर का CCTV फुटेज इस X लिंक पर देखिए 👇

https://x.com/i/status/2074005643074347259

बेखौफ बदमाशों ने मचाया उत्पात

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा कि तीन बदमाश सीधे दुकान के अंदर घुसे और काउंटर, शीशों समेत दुकान में रखे सामान को निशाना बनाते हुए जमकर नुकसान पहुंचाया। उनके हाथों में लाठी और सरिया भी थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेखौफ होकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान इलाके में सनसनी फैल गई। दुकान संचालक कुलदीप सैनी ने बताया कि बदमाश अचानक आए और बिना किसी विवाद के तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से उसे भी संभलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : पीएम ने पीपल को खेजड़ी बताया! सोशल मीडिया पर फनी रील पर लोगों के चटकारे

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

इस दौरान घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज कब्जे में लिया। पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपियों की पहचान व तलाश शुरू कर दी है। कोटा शहर में हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इधर नांता पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : होटल में जोर से बोलने पर विवाद! फिर युवकों में चले जमकर लात घुसे

पीएम ने पीपल को खेजड़ी बताया! सोशल मीडिया पर फनी रील पर लोगों के चटकारे

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author