सीएम भजनलाल ने वंदे गंगाजल संरक्षण का शुभारंभ किया, जानिए बीसलपुर में क्या हुआ

सीएम भजनलाल ने वंदे गंगाजल संरक्षण का शुभारंभ किया, जानिए बीसलपुर में क्या हुआ
Spread the love

टोंक/जयपुर : सीएम भजनलाल ने सोमवार को गंगा दशमी के पावन मौके पर टोंक जिले से वंदे गंगाजल संरक्षण जल अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सीएम ने बीसलपुर बांध स्थित भगवान बीसलदेव महादेव मंदिर में भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत जल पूजन किया और प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना की। साथ ही उन्होंने गंगा दशमी के पावन पर्व पर मां गंगा को नमन करते हुए लोगों को जल संरक्षण के पुनीत कार्य से जुटने का आव्हान किया।

यह भी पढ़ें : सीकर में लाठियों से ताबड़तोड़ हमला! वीडियो आपके होश उड़ा देगा

अभियान के तहत चलाया जाएगा जल सरंक्षण अभियान

इस दौरान सीएम ने कहा कि गंगा दशहरा के दिन ही पृथ्वी पर मां गंगा अवतरित हुई, जो हमारे लिए जीवनदायनी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान चला गया था। इसके तहत प्रदेशभर में बांध, तालाब, सरोवर एवं एनिकट सहित जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं सफाई के कार्य किए गए जाएंगे। अभियान के तहत प्रदेशभर में सभी सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागी बनकर जल संरक्षण से जुड़े कार्य करेंगे। उन्होंने आमजन से भी आव्हान किया कि जल सरंक्षण के इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़ें : फ्लाइट से आकर करता चोरी, गजब यह बदमाश! हैरान कर देगा मामला

सीएम

पहली बार किसी सीएम ने बीसलपुर बांध का अवलोकन किया

इस दौरान सीएम भजनलाल ने बीसलपुर बांध अवलोकन किया। सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने बीसलपुर बांध पहुंचकर स्काडा प्रणाली का पूरा अवलोकन किया। बीसलपुर बांध बनने के बाद बीजेपी से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और कांग्रेस के अशोक गहलोत सीएम रह चुके है, लेकिन वे कभी बीसलपुर बांध नहीं आएं। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध क्षेत्र में नई संरचनाओं का निर्माण किया जाए। साथ ही बनास नदी को रिचार्ज करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएं, ताकि वर्षाजल संग्रहण और भू-जल पुनर्भरण को मजबूती मिल सके। साथ ही अधिकारियों को श्रृंखलाबद्ध एनिकट निर्माण तथा आवश्यक स्थानों पर गेट लगाए जाने के जरूरत बताते हुए निर्देश दिए। सीएम ने बांध की व्यवस्थाओं, जल संग्रहण प्रणाली तथा स्काडा सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। बैठक में मुख्य अभियंता जल संसाधन भुवन भास्कर ने वीडियो प्रजंटेशन के जरिए से स्काडा प्रणाली की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : गुर्जर नेता विजय बैंसला भड़के गुर्जरों पर! नौकरी चाहिए या भसड़

सीएम

ईसरदा बांध का भी हवाई अवलोकन किया

बीसलपुर बांध के बाद सीएम भजनलाल ने टोंक और सवाई माधोपुर की सीमा पर स्थित ईसरदा बांध का भी हेलीकाॅप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। इस उन्होंने अधिकारियों से जल संरक्षण, जल प्रबंधन एवं सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी भी ली। बीसलपुर बांध पर आयोजित कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, शत्रुघ्न गौतम, रामसहाय वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : अमित शाह की सांचू पोस्ट पर हुंकार! पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी

पूर्व मंत्री की सीकर कलेक्टर को फटकार! अंग्रेज अफसर हो क्या

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author