सीकर में लाठियों से ताबड़तोड़ हमला! वीडियो आपके होश उड़ा देगा

सीकर/जयपुर : राजस्थान के सीकर में दबंग बदमाशों का डरा देने वाला मामला सामने आया। इसका वीडियो देखकर एक बार तो आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में घर में बैठे हुए एक व्यक्ति और परिवार की महिलाओं पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान लाठियों से उस परिवार पर बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ, जो अब वायरल हो रहा है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे है।
यह भी पढ़ें : युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर
घर में बैठे व्यक्ति और महिलाओं पर ताबड़तोड़ हमला
सोशल मीडिया पर 1 मिनट 29 सेकंड के इस वीडियो में बेखौफ बदमाशों की यह वारदात सामने यही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सीकर जिले का है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर की तरफ बैठा हुआ था। साथ में परिवार की कुछ महिलाएं भी हैं, इस बीच सामने एक व्यक्ति और उसके साथ दो महिलाएं आती हैं। जिनके साथ उनकी बहस होती है। इस बीच पीछे से दो बदमाश युवक अचानक लाठियां लेकर घर पर बैठे हुए व्यक्ति पर पिल पड़ते हैं। ताबड़तोड़ लाठियां के वार से पीड़ित और महिलाओं को बुरी तरह घायल कर देते हैं। इसके बाद उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बचाने के लिए आते हैं, तभी आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो जाते है। बताया जा रहा है कि यह मामला किसी पुरानी राजेश के चलते सामने आया है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : अमित शाह की सांचू पोस्ट पर हुंकार! पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी
सीकर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद
सीकर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। उसको लेकर वहां की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े भी हुए है। गत चार मई को भी सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के तिहावली गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया, जहां भी पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें परिवार के मुखिया की मौत हो गई। जबकि अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब पीड़ित प्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ सो रहा था। हमले में प्रकाश सिंह की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : गुर्जर नेता विजय बैंसला भड़के गुर्जरों पर! नौकरी चाहिए या भसड़
युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









