जयपुर में कॉस्टेबल ने गंदे गंदे इशारे किए, वीडियो में लड़की के दावे ने मचाया बवाल, जानिए पूरा मामला

जयपुर में कॉस्टेबल ने गंदे गंदे इशारे किए, वीडियो में लड़की के दावे ने मचाया बवाल, जानिए पूरा मामला
Spread the love
Published: Tue, 24 Nov 2026 12:18 PM IST

जयपुर : राजधानी जयपुर में पुलिस अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई को लेकर जानी जाती है, लेकिन इस पर सवाल उठाते हुए एक लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हडकम्प मचा दिया है। इस वीडियो में एक लड़की दावा कर रही है कि दो दिन पहले पुलिस की गाड़ी ने उसका पीछा किया। साथ ही उसमें सवार एक कांस्टेबल ने उसके सामने गंदे गंदे इशारे किए, उसका फोन नंबर मांगा। लड़की का दावा करते हुए यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वही लोग लड़की के दावे को लेकर अब पुलिस पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की पार्टी में फूट! हिंडोली में तीन CR के कांग्रेस पाले में जाने की आशंका, नरेश बोले, ऐसा हुआ तो धरना देंगे

लड़की ने बताया, कांस्टेबल ने गंदे इशारे किए

इस वीडियो को अरविंद शर्मा नामक यूजर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। अरविंद शर्मा ने अपने बॉयो में खुद का पत्रकार बताया हैं। उनकी ओर से पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक लड़की दावा कर रही है कि परसों उसके साथ एक घटना हुई। जिसमें वह ऑटो से पैसिफिक मॉल जा रही थी। इस बीच पुलिस की एक गाड़ी उसका पीछा कर रही थी। जिसमें सवार एक कांस्टेबल उसे गंदे गंदे इशारे कर रहा था और उसके फोन नंबर मांग रहा था। लड़की ने दावा किया कि वह इस घटना से दुखी होकर दो दिन से रो रही है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि वह शिकायत कहां करें? यह समझ नहीं पा रही है। हालांकि, ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। साथ में यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो नया है, या पुराना।

यह भी पढ़ें : पुष्कर मेला 2026 : गाय ने तोड़ा वर्षों पुराना रिकॉर्ड, 75 किलो दिया रिकॉर्ड तोड़ दूध! जानिए कैसे

लड़की ने जयपुर आने से मना किया

वीडियो में बोलने वाले लड़की कह रही है कि वह 20 सालों से जयपुर में रह रही है। उसके साथ पुलिस कांस्टेबल ने जो हरकत की है, इससे वह काफी आहत है। लड़की ने दावा किया पुलिस की गाड़ी नम्बर भी उसके पास है। वह वीडियो में दूसरों को सलाह दे रही है कि अगर आप जयपुर में हैं या जयपुर शिफ्ट होना चाहते हैं, तो भूलकर भी नहीं आए। लड़की आगे बोलती है कि दूसरे मर्दों से तो जब लड़ेंगे ना, जब जयपुर की पुलिस हमें अच्छे से समझेगी। खुद के शहर की लड़कियों को हरेस नही करेंगी।

यह भी पढ़ें : देवली : शादी-ब्याह नहीं, जडूले में बरसे करोड़ों! थाली में रखे 1.64 करोड़ रुपए, देखिए वीडियो

लड़की के वीडियो के बाद जयपुर पुलिस पर उठे सवाल

इधर, सोशल मीडिया पर लड़की के दावे के किए गए इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स जयपुर पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए ट्रोल कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। लोगों ने कहा अगर वीडियो में जो कहा जा रहा है, वह सच है, तो यह पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। इस मामले में जयपुर पुलिस को तुरंत संज्ञान लेकर जांच करनी चाहिए। आरोपी की पहचान, वीडियो की जांच और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live