अजमेर में युवक को पेड़ से बांधा! फिर जमकर पिटाई
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पेड़ पर बांध दिया। इस दौरान उसकी जोरदार पिटाई कर डाली। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर दावा किया जा रहा है कि युवक ने एक दुकान से आटा का कट्टा चुराया था। इस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ पर बांधकर जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। साथ ही वह घरों में चोरी की कई वारदातों का अंजाम दे चुुका है।
यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री की सीकर कलेक्टर को फटकार! अंग्रेज अफसर हो क्या
युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा
हैरान कर देने वाली यह घटना अजमेर के किशनगढ़ से सामने आई है, जहां अग्रसेन बिहार नगर क्षेत्र में एक दुकान से युवक ने आटा चुरा लिया। इस बीच कुछ लोगों ने उसे देख लिया, उसे लोगों ने पकड़ लिया और पेड़ पर बांध दिया। इसके बाद वायरल वीडियो में लोग गुस्से में उसकी जमकर पिटाई करते है। इस दौरान वीडियो में लोग किशनगढ़ आने को लेकर सवाल पूछते हुए पिटाई कर रहे हैं। कुछ लोगों ने उसके जेब की तलाशी ली, उसके कब्जे से मादक पदार्थ मिला। अग्रसेन नगर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें : डंडा मारकर भगा दिया! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली, सीएम से मिलना था
युवक पर पहले भी चोरी करने का आरोप
वीडियो में एक व्यक्ति चोर को पकड़कर कहता हुआ नजर आ रहा है कि इस युवक ने क्षेत्र में पहले भी कई बार घरों में चोरी की है। यह लगातार चोरी करने की फिराक में रहता है। उसकी जेब की तलाशी ली, तो उसमें कुछ मादक पदार्थ स्मैक आदि मिला। आरोपी युवक नशे करता है। व्यक्ति आरोपी युवक का चेहरा दिखाते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील करता है। लोगों ने बताया कि आरोपी युवक घरों से कई ब्रांडेड जूते भी चुरा चुका है। इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई, जहां मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






