पूर्व मंत्री की सीकर कलेक्टर को फटकार! अंग्रेज अफसर हो क्या
झुंझुनू/जयपुर : प्रदेश में बीते दिनों (NEET EXAM) नीट परीक्षा रद्द होने के बाद देश में बवाल मचा हुआ है। राजस्थान के सीकर में सुसाइड करने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा मृतक प्रदीप के घर संवदना व्यक्त करने पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन की संवेदनहीनता पर गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने मौके से ही सीकर के कलेक्टर को फोन लगाया और जमकर खरी-कोटी सुनाई। उन्होंने कलेक्टर को यहां तक कह दिया कि आप में कोई संवेदनशीलता नहीं। आप कोई अंग्रेज अफसर हो क्या? उनकी बातचीत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : अकबर महान नही है, वासुदेव देवनानी के बयान से बहस छिड़ी
आप कोई अंग्रेज अफसर हो क्या? कलेक्टर को फटकार
झुंझुनू जिले के गढ़ा गौड़जी के रहने वाले नीट स्टूडेंट प्रदीप मेघवाल ने परीक्षा रद्द होने के बाद सुसाइड कर लिया था। इस मामले को लेकर लगातार बवाल बचा हुआ है। विपक्ष का आरोप है कि इस मामले में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार की सुद नहीं ले रहा है। इधर, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पीड़ित के यहां सांत्वना देने पहुंचे। इस बीच सीकर कलेक्टर से बातचीत पर गुढ़ा का गुस्सा फूट पड़ा। उनका वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने कलेक्टर की जमकर क्लास लगा दी। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि आज 10 दिन हो गए हैं, लेकिन न तो आप पीड़ित के घर पहुंचे, न ही सांत्वना देने की कोशिश की। आप कोई अंग्रेज अफसर हो क्या? आप हो तो हमारे में से ही, आपको पीड़ित के घर आना चाहिए और उन्हें सांत्वना देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : टोल कर्मियों की गुंडागर्दी! श्रद्धालुओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
सीकर कलेक्टर ने कहा, मुझे पता ही नहीं
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और सीकर कलेक्टर के बीच वार्ता के समय उस समय हैरानी हुई, जब सीकर कलेक्टर ने गुढ़ा को कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। इस पर राजेंद्र गुढ़ा ने चौक गए। उन्होंने कहा आज सोशल मीडिया का जमाना है। इस घटना को हुए 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन आप कह रहे हैं कि आपको घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कलेक्टर साहब यह बहुत बड़ी नेशनल खबर है। विपक्ष ने इस मुद्दे को पॉलिटिकल टूरिज्म बना दिया है और आप कह रहे हैं। क्यों आप सरकार की ऐसी तैसी करने में लगे हो। इस मामले में सीकर नेशनल स्तर पर बदनाम हो गया है। आपसे तो अंग्रेज अफसर ही ठीक थे, आप में इतनी भी संवेदना नहीं है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी नेताओं की 80 गाड़ियां! क्या अब भी हुई ईंधन बचत
प्रदीप मेघवाल के सुसाइड का यह पूरा मामला
बता दें कि हाल ही में प्रदीप मेघवाल ने 12 मई को सुसाइड किया। प्रदीप (NEET Student) नीट स्टूडेंट था। नीट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद वह काफी मानसिक तनाव में था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। प्रदीप झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौड़जी का रहने वाला था, जो सीकर में 3 साल से किराए के कमरे में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस बार उसने तीसरी बार (NEET EXAM) नीट परीक्षा दी। जिसमें उसे आशा थी कि उसका सिलेक्शन जरूर होगा। प्रदीप अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। पिता ने भी अपने बेटे के सपने को साकार करने के लिए लाखों रुपए का लोन लिया, जमीन बेच दी, लेकिन जब प्रदीप ने यह कदम उठाया तो परिवार पर दुःखों का पहा़ड़ टूट पड़ा। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और सीकर कलेक्टर के बीच वार्ता का वीडियो इस लिंक पर देखिए 👇

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






