अमित शाह की सांचू पोस्ट पर हुंकार! पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी

अमित शाह की सांचू पोस्ट पर हुंकार! पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी
Spread the love

बीकानेर/जयपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत पाकिस्तान बॉर्डर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सांचू पोस्ट पर जवानों का हौसला अफजाई की। उन्होंने जवानों से राम राम की और शहीदों को नमन भी किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण भी किया। यही नहीं जवानों के साथ वन टू वन संवाद कर जलपान भी किया। अमित शाह ने सीमा पार से लगातार हो रही अतिक्रमण स्मगलिंग और घुसपैठ की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सेना को पैनी नजर रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देनी को कहा।

यह भी पढ़ें : अपहरण, रेप फिर हत्या! अजमेर में मंगेतर की हैरान भरी वारदात

अमित शाह

सांचू पोस्ट का नाम इतिहास में दर्ज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ की सांचू पोस्ट पर अवलोकन करने के बाद प्रहरी सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सेना और बीएसएफ का आधुनिकीकरण किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक उपकरण और संसाधन भी लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसके चलते सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सांचू ऐतिहासिक चौकी है। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने सांचू चौकी पर कब्जा करने का प्रयास किया था, लेकिन भारत ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को यहां से भागना पड़ा था। भारत के इतिहास में सांचू पोस्ट स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

यह भी पढ़ें : गुर्जर नेता विजय बैंसला भड़के गुर्जरों पर! नौकरी चाहिए या भसड़

दुश्मनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा पार से लगातार घुसपैठ की घटनाओं और मादक पदार्थों के तस्करी को लेकर चिंता व्यक्त की हैं। उन्होंने बीएसएफ को सीमा पार से होने वाली नापाक हरकतों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए अब नई डिजाइन की फेंसिंग तैयार की जा रही है। इसके अलावा सीमा की 180 चौकिया पर पाइपलाइन से पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। जिससे जवानों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े। यही नहीं केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 1006 किलोमीटर लंबी लिटरल रोड और 520 किलोमीटर लंबी एक्ससीएल रोड बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : डंडा मारकर भगा दिया! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली, सीएम से मिलना था

अमित शाह

गृहमंत्री ने जवानों के साथ किया जलपान’

इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों के साथ जलपान कर संवाद भी किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया। उन्होंने प्रहरी शस्त्र गैलरी का अवलोकन कर आधुनिक ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। केंद्रीय गृह मंत्री ने सांचू माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। साथ ही उन्होंने खेजड़ी का पौधा लगाया। कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय गृह सचिव गोविन्द मोहन, निदेशक आसूचना ब्यूरो तपन कुमार, सचिव सीमा प्रबंधन डॉ. राजेन्द्र कुमार, बीएसएफ महानिदेशक प्रवीण कुमार समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारतीय सेना के जवान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर

गुर्जर नेता विजय बैंसला भड़के गुर्जरों पर! नौकरी चाहिए या भसड़

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!