फ्लाइट से आकर करता चोरी, गजब यह बदमाश! हैरान कर देगा मामला

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल चोर को पकड़ा है। जिसका कारनामा सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह चोर इतना हाई-फाई है कि यह फ्लाइट से उदयपुर आता और रेकी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस फ्लाइट के जरिए ही फरार हो जाता है। उसने देश भर में ढाई सौ से अधिक बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इसको लेकर पुलिस ने आंध्र प्रदेश से इस हाई-फाई चोर को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के
फ्लाइट से आकर करता चोरी, गजब है यह बदमाश
हैरान कर देने वाले इस मामले मेें उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने यह खुलासा किया है। पुलिस ने ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो चोरी करने के लिए बाकायदा फ्लाईट का इस्तेमाल करता था। इस मामले में जब पुलिस ने काफी मशक्कत की, तो आरोपी की पहचान हैदराबाद निवासी मोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ मुन्ना भाई के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों और मेट्रो सिटीज में 250 से अधिक चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सीकर में लाठियों से ताबड़तोड़ हमला! वीडियो आपके होश उड़ा देगा
उदयपुर के अपार्टमेंट में की थी चोरी की वारदात
उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एएसपी पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और डीएसपी राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थानाधिकारी भरत योगी की टीम ने इस मामले मेें खुलासा किया। आरोपी पिछले साल उदयपुर एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी उसने दौरान अपार्टमेंट्स और फ्लैट्स की रैकी की थी। इसके बाद वह चला गया। फिर आरोपी दोबारा फ्लाइट से उदयपुर आया। उसने अपने प्लान के तहत सुखेर थाना क्षेत्र स्थित रूप मधुवन अपार्टमेंट में बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 15 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फ्लाइट से वापस हैदराबाद फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर
प्रोडक्शन वारंट के जरिए आरोपी को दबोचा हैदराबाद से
इधर, इस वारदात से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले में काफी मशक्कत की। इसके बाद तकनीकी मदद और लगातार ट्रैकिंग के बाद आरोपी को आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातें कबूल की हैं। इसके अलावा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 7 से 8 तोला सोने के जेवर भी बरामद किए है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। उससे और भी कई खुलासे होने की संभावना है।
गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









