डूंगरपुर में अब स्कूल के कमरे की छत गिरी, घटना के समय 120 बच्चे मौजूद, जूली ने मदन दिलावर से मांगा इस्तीफा

डूंगरपुर में अब स्कूल के कमरे की छत गिरी, घटना के समय 120 बच्चे मौजूद, जूली ने मदन दिलावर से मांगा इस्तीफा
Spread the love

डूंगरपुर/जयपुर : राजस्थान में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा के बीच एक और हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई, जहां डूंगरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के एक कमरें की जर्जर छत भरभराकर गिर गई, वह तो गनीमत रही कि हादसे के समय वह कमरा बंद था। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त स्कूल में करीब 120 बच्चे बताए गए, लेकिन सभी बच्चे सकुशल हैं। इधर, इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं धमाके की तेज आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ और बच्चों में अफरा तफरी मच गई। सभी कमरे छोड़कर मैदान की तरफ दौड़ पड़े। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। साथ में शिक्षा मंत्री से इस्तीफा भी मांगा है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की रिहाई को लेकर जुटे हजारों समर्थक, बांरा में प्रदर्शन कर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी

जर्जर एक कमरे की छत गिर गई भरभराकर

हैरान कर देने वाली यह घटना डूंगरपुर जिले के देवड़ा ब्लॉक की सत्तु देवकी की उच्च प्राथमिक स्कूल में सामने आया है, जहां काफी समय से बंद पड़े दो कमरे में से एक कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कमरा बंद पड़ा था। इससे कोई हादसा नहीं हुआ, जबकि उस समय स्कूल में 120 बच्चे दूसरे कमरों में बैठे हुए थे। तेज धमाके के साथ हुई घटना से वहां मौजूद स्कूल स्टाफ और बच्चों में अफरा तफरी मच गई। सभी कमरों से निकलकर मैदान की तरफ दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला

काफी समय से बंद कर रखे हैं जर्जर दो कमरें

जानकारी के अनुसार स्कूल में 10 कमरे हैं, लेकिन इनमें से दो कमरे काफी जर्जर अवस्था में थे। इसके कारण स्कूल प्रबंधन ने इन दो कमरों को काफी समय से बंद कर रखा है। इसको लेकर शिक्षा विभाग को सूचित भी किया गया था। इधर, हादसे के बाद शिक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय भवन की वर्तमान अवस्था को देखते हुए रिपोर्ट तैयार की है। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने सरकार से स्कूल भवन की मरम्मत करवाने की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध में तो और घट गया 1 सेमी पानी, बांध भरने पर अब लोगों को संशय

जूली ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा

डूंगरपुर में सरकारी स्कूल के कमरेें की छत गिरने के बाद एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेस ने फिर से भजनलाल सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को घेरा है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने सोशल मीडिया पर मदन दिलावर का इस्तीफा भी मांगा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए स्कूलों में नो एंट्री के जरिए ढक्कन कानून लाकर अपना बचाव करना चाहती है। जबकि वह स्कूलों को ठीक करवाने से बच रही है। उन्होंने कहा कि इससे हादसे कैसे रुकेंगे? उन्होंने केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार को बेकार बताया।

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर जुटे हजारों समर्थक, बांरा में प्रदर्शन कर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author