टोल कर्मियों की गुंडागर्दी! श्रद्धालुओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

सीकर/जयपुर : राजस्थान में टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की दादागिरी और गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। टोल वसूली के नाम पर आए दिन यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार कर उनके साथ मारपीट की जाती है। इसको लेकर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में गुस्सा भी पैदा कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो सीकर-सालासर मार्ग का है, जहां टोल कर्मी श्रद्धालुओं के साथ में बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में श्रद्धालुओं के साथ कुछ महिलाएं भी है, जो अपने परिवार के सदस्यों को बचाने की गुहार कर रहीं हैं।
यह भी पढ़ें : बीजेपी नेताओं की 80 गाड़ियां! क्या अब भी हुई ईंधन बचत
टोल कर्मियों की गुंडागर्दी, यात्रियों को जमकर पीटा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सीकर-सालासर मार्ग पर सेवद बड़ी टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि टोल कर्मियों ने श्रद्धालुओं के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि टोल राशि को लेकर टोल कर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़़ा कि टोल कर्मियों ने गुंडागर्दी करते हुए यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की। उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी उबल रहा है।
यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में युवक से बर्बरता! स्कॉर्पियो कार से तीन बार कुचलने….
आखिर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी कब थमेगी?
राजस्थान में आए दिन टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इस संबंध कभी कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई। टोल रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त होते हैं, लेकिन यात्रियों से टोल वसूला जाता है। टोल को लेकर आए दिन झगड़े होते रहते हैं, लेकिन राजस्थान का सड़क परिवहन विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है। इस दौरान महिला यात्रियों के साथ भी टोल कर्मी मारपीट और अभद्र व्यवहार करने से नहीं कतराते। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद भी अभी तक सरकार की कार्रवाई शिथिल रही है।
यह भी पढ़ें : टोंक में फिर बवाल! रात में ही पुलिस दौड़ पड़ी, जानिए फिर
मारपीट के कई मामले आए सामने
बता दें कि इससे पहले जनवरी 2026 में भी जयपुर के चौमूं चंदवाजी नेशनल हाईवे टोल पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया था, जहां टोल कर्मियों ने कार में सवार सेना के जवान और उसके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जमकर मारपीट की। यह विवाद इसलिए शुरू हुआ। जब सेना के जवान ने अपना कार्ड दिखाकर टोल में छूट पाने की कोशिश की। इस बीच उनमें बहस हुई और टोल कर्मी गुंडागर्दी पर उतर आए। इसका वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सरकार ने टोल वसूलने वाले कर्मचारियों को गुंडागर्दी करने की छूट दे दी है?
यह भी पढ़ें : विकराल आग से सनसनी! फिर थाना प्रभारी ने खुद बुझाई आग

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









